{"_id":"58c8477a4f1c1b1e6132ae47","slug":"woman-killed-husband-s-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति के दोस्त को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पति के दोस्त को मार डाला
बरेली।
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman killed husband's friend
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला भूरे खां की गौटिया में एक महिला ने पति के दोस्त के सीने में गोली उतार दीं। मरने वाले से ही तमंचा छीनकर महिला ने दो गोलियां मारीं। पहली गोली सीने में लगने के बाद वह जैसे ही जमीन पर गिरा, महिला ने उसकी जेब से निकलकर गिरे कारतूस को फिर लोड करके दूसरी गोली मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मुताबिक उसने इज्जत बचाने के लिए गोली चलाई। वहीं मृतक के परिवार वालों का कहना है कि महिला ने मकान बनाने के लिए रुपये लिये थे। कई बार मांगने के बावजूद नहीं दिए, मंगलवार रात वही रकम मांगने के लिए वह गया था। इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
थाना भुता के कटरा पट्टी गांव की रहने वाली 40 वर्षीय सिख महिला अपने बेटी-बेटे के साथ कस्बा फरीदपुर के मोहल्ला भूरे खां की गौटिया में रहती है। महिला के पति मलयेशिया में नौकरी करते हैं। महिला पहले पति और बच्चों के साथ किराये पर फरीदपुर में रह रही थी। हाल ही मैं उसने अपना घर बनाया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की बिधौली गांव के रहने वाले अतुल राज सिंह उर्फ पप्पू से दोस्ती थी। इसलिए उसका महिला के पति के पास आना-जाना रहता था। बच्चों की पढ़ाई के लिए पप्पू भी इन दिनों परिवार के साथ मोहल्ला फर्रखपुर में रह रहा था। होली पर पप्पू की पत्नी और बच्चे बिधौली गांव गए हुए थे। गमी की होली की वजह से गांव में पप्पू का मन नहीं लगा तो वह फरीदपुर चला आया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात पप्पू ने अपने दोस्त देवेंद्र सिंह, नर सिंह, बबलू और राजीव के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद रात करीब पौने आठ बजे पांचों महिला के घर पहुंचे। बताते हैं कि नशे में धुत पप्पू ने महिला का हाथ पकड़कर रेप करने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पप्पू की गोट में तमंचा लगा था। उसने जैसे ही तमंचे की तरफ हाथ बढ़ाया तो महिला ने तमंचा छीनकर पप्पू पर गोली चला दी। सीने में गोली लगते ही पप्पू जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके दोस्त मौके से भाग गए। पप्पू की जेब से एक कारतूस गिर गया था। महिला ने उसे भी तमंचे में लोड करके उस पर एक और गोली चला दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने फोन करके पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
सीओ नीति चतुर्वेदी ने बताया कि पप्पू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक तो महिला का यही कहना है कि इज्जत बचाने के लिए उसने पप्पू पर गोली चलाई। अतुल राज पप्पू के परिवार वालों का कहना है कि महिला ने मकान बनाने के लिए काफी समय पहले मोटी रकम ली थी, मगर यह कितनी थी, यह उन्हें नहीं मालूम। इसी रकम को न लौटने का उद्देश्य से हत्या की और अब दूसरे तरह के आरोप लगा रही है। परिवार वालों का यह भी कहना है कि महिला और भी झूठ बोल रही है। उसने पप्पू के साथ जिन चार लोगों के होने की बात कही है, उनमें से एक से उनकी मुलाकात हुई तो उसने वहीं अपनी मौजूदगी से साफ मना किया है।