फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wine bottles thrown at the mosque , stress

मस्जिद में शराब की बोतल फेंकी, तनाव

Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के मलूकपुर इलाके की मस्जिद में मगरिब की नमाज के वक्त शराब की बोतल फेंककर माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई। शुक्र यह रहा कि दोनों पक्षों के लोग समझदार हैं। इसलिए कोई बवाल नहीं हो पाया। उधर, पुलिस अभी तक साजिश करने वालों का अभी पता नहीं लगा पाई है। घटना के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। थाना किला की मलूकपुर पुलिस चौकी के 100 मीटर दूरी पर मस्जिद में मगरिब की नमाज हो रही थी। इस दौरान एक खाली बोतल आकर गिरी और फूट गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने बोतल देखी तो वह शराब की निकली। इसे लेकर मस्जिद में हल्ला मच गया। पूर्व पार्षद मोहम्मद नासिर ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में मस्जिद की सफाई करा दी। सिपाही बोतल समेटकर ले गया। पुलिस को देखकर मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। तमाम तरह की चर्चाएं होनी लगी। यह भी देखा गया कि मस्जिद के आसपास के घरों के बारे में जानकारी की गई। बाद में सीओ एलआईयू नागेंद्र चतुर्वेदी भी अपनी टीम लेकर पहुंच गए, लेकिन असली गुनहगार के बारे में पता नहीं लग पाया। घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है।  
विज्ञापन


-इस इलाके में बंदर भी शरारती हैं। हो सकता है कि किसी बंदर ने बोतल फेंक दी हो। बाकी दिखवा रहे हैं। किसी ने जानबूझकर खुराफात की है तो चिहिन्त करके  कार्रवाई की जाएगी- मोहम्मद कासिम, प्रभारी निरीक्षक 
विज्ञापन


इन इलाकों में हो चुका है विवाद
-शहर के मोहल्ला रोहली टोला, काकरटोला, मौर्य मंदिर के पास, बिहारी पुर, मठ की चौकी, मीरा की पैंठ, जोगीनवादा, मलूकपुर, बानखाना, शाहबाद आदि इलाकों में धार्मिक विवाद पहले भी हो चुके हैं। इन इलाकों को पुलिस-प्रशासन सबसे ज्यादा संवेदनशील मानता है। यहां आए दिन माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सियासी खेल तो नहीं है
मस्जिद में शराब की बोतल फेंकने वाला कहीं सियासी फायदा उठाने के लिए तो यह सब नहीं कर रहा है। विधान सभा और स्थानीय निकाय चुनाव एकदम नजदीक हैं। ऐसे में धार्मिक आधार पर वोटरों को बांटने के लिए भी साजिश की जा रही है। ताकि दोनों समुदायों के लोग बंट जाएं और उन्हें इसका फायदा मिल जाए। इसलिए ऐसी कोई भी घटना हो तो भीड़ में शामिल होकर लोगों को उकसाने के बजाए समझाने का काम ही करें तो अपना शहर महफूज रहेगा।      


कुआं छोड़कर दीवार बनाई और झगड़ा खत्म
बरेली। बारादरी इलाके के रोहली टोला निवासी विशाल वर्मा, अरविंद और राहुल ने अपनी 28 गज जमीन छह महीने पहले किला के सुहेल को बेची थी। सुहेल ने निर्माण कार्य कराने शुरू किया तो दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। विशाल पक्ष के लोगों को कहना था कि जमीन में उनका पुश्तैनी कुंआ है। उसकी जगह छोड़कर निर्माण कराया जाए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन पहुंच गए। उन्होंने कुएं की जगह छुड़वाने के बाद मामला निपटा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed