फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife who beat homeless children

पत्नी बच्चों को बेघर करने वाले को जमकर पीटा

Wed, 03 Feb 2016 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 03 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Wife who beat homeless children
बरेली। पत्नी और बच्चों को बेघर करने वाले रेल कर्मी की मंगलवार को जमकर पिटाई हुई। महिला पक्ष के लोगों ने उस पर जमकर चप्पलें बरसाईं और बीच सड़क पर पटक तक दिया। यह देखने को काफी भीड़ लग गई। रेल कर्मी बचने के लिए भीड़ के बीच इधर-उधर भागता नजर आया।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के आलोकनगर निवासी एक रेल कर्मी ने सोमवार को अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को घर से बाहर कर दिया था। रेल कर्मी ने घर पर ताला लगा दिया था। जिससे महिला अपने बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठी रही थी। इसकी जानकारी पर मंगलवार को महिला के मायके पक्ष के लोग आलोक नगर पहुंचे। यहां उन्होंने रेल कर्मी को पकड़कर जमकर पीटा। परिवार की एक महिला ने उसको चप्पलें मारीं। उसे बीच सड़क पर पीटकर पटक दिया गया। जिससे वह जख्मी भी हो गया। वह जान बचाने को इधर उधर भागा। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने भड़के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ लोगों ने रेल कर्मी की पिटाई का वीडियो भी बना लिया। रेल कर्मी का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed