फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wearing helmets , were manipulated

हेलमेट पहनकर करने लगे छेड़छाड़

Wed, 30 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 30 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
 मोबाइल नंबर हासिल करके पिछले कई दिन से तंग करने के बाद शोहदों ने मंगलवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे ब्यूटी पार्लर जा रही ब्यूटीशियन को घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोहदे पहचान होने के डर से अपना चेहरा छिपाने को हेलमेट पहनकर आए थे। महिला के शोर मचाने पर वह भाग निकले। इज्जतनगर पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मामला इज्जतनगर इलाके के कर्मचारी नगर के पास स्थित गांधीपुरम का है। यहां रहने वाली एक विवाहिता ब्यूटी पार्लर चलाती है। पिछले काफी दिन से कई शोहदों उसका घर से पार्लर तक आते जाते समय पीछा करते हैं, जिससे वह काफी तंग आ गई। यही नहीं शोहदों ने उसका मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया और फोन पर तंग करना शुरू कर दिया। महिला से काफी अश्लील बातें कीं। जिससे परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर की, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे बाइक सवार तीन शोहदे हेलमेट लगाकर पार्लर जा रही ब्यूटीशियन के पीछे पड़ गए और उससे छेड़छाड़ कर फब्तियां भी कसीं। पुलिस को बुलाने की बात कहने पर शोहदे भाग निकले। इसके बाद महिला थाना इज्जतनगर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चूंकि छेड़छाड़ करने वाले चेहरा छिपाने को हेलमेट लगाए थे, इसलिए महिला उन्हें पहचान नहीं पाई। फिर भी हुलिया के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शोहदों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कुमार, कार्यवाहक थाना प्रभारी, इज्जतनगर
0

 0
छात्रों को टेंपो में खींचकर बैठाने वालों के खिलाफ नहीं लिखी रिपोर्ट 
बरेली। बारादरी इलाके के घेर जाफर खां की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके बरेली कॉलेज में 17 मार्च को दोपहर तीन से छह बजे की शिफ्ट में एमए प्रथम वर्ष का अंग्रेजी का पेपर था। वह पेपर देने के बाद कॉलेज के पूर्वी गेट पर निकल कर आई और अपनी मां का इंतजार करने लगी। तभी चकमहमूद का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ यहां आ धमका और उसे जबरन खींचकर टेंपो में बैठाने लगा। तभी उसने शोर मचा दिया तो मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से उसकी जान बच सकी और युवक व उसके साथी भाग निकले। छात्रा ने बताया कि इसकी तहरीर उसने बारादरी थाने में उसी समय दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई और अब युवक उसे धमकी दे रहा है। 

किशोरी से छेड़छाड़, चार पर एफआईआर
- कैंट क्षेत्र में हुई घटना, पीड़िता का कराया मेडिकल परीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। गांव में स्थित हैंड पंप पर पानी लेने गई किशोरी से 25 मार्च को दोपहर तीन बजे छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का कहना है कि 25 मार्च को दोपहर तीन बजे उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री घर के पास ही स्थित हैंड पंप पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि यहां मौजूद गांव के ही सुरेश, मेवाराम, घासी राम, शिव शंकर ने उसका गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें कीं। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी को धमकी भी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। इंस्पेक्टर कैंट बृजेश सिंह ने बताया कि किशोरी की मां मंगलवार को थाने पहुंची और घटना की शिकायत की। उसकी तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भी भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हर पहलू पर बारीकि से जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed