फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Was acquitted once again bogged down in misconduct

एक बार बरी हुआ, दोबारा फंस गया दुराचार में

Sat, 06 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 06 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। डेढ़ साल पहले जिस महिला से दुराचार की कोशिश में युवक को बरी किया गया, उसी ने युवक पर दोबारा दुराचार करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस मामले में खुद को बेकसूर बता रहा है तो गांव में भी तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार रात बदहवास हालत में थाने पहुंची। उसने एसओ जेपी यादव को बताया कि वह अपने घर से किसी काम से हवाई अड्डे तक गई थी। वहां से लौटने में शाम हो गई। घर आने के लिए वह नैनीताल रोड किनारे खड़ी टेंपो का इंतजार कर रही थी। आरोप लगाया कि तभी उसके गांव का युवक विनोद नजर आ गया। विनोद उससे घर चलने के बहाने बातें करता हुआ चाँदतारा भट्टे के पास आ गया। फिर मौका देखकर भट्ठे के बराबर गन्ने के खेत में ले जाकर उससे दुराचार किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं, थाने में मौजूद आरोपी ने बताया कि महिला की उसके परिवार से रंजिश चल रही है। करीब डेढ़ साल पहले इसी महिला ने उसके खिलाफ कोर्ट के आदेश से दुराचार की कोशिश का केस कराया था। तब विवेचना में वह निर्दोष साबित हुआ और पुलिस ने कोर्ट में एफआर दाखिल कर दी। अब दोबारा से उसे फंसाने के लिए यह कहानी बनाई गई है, वह भला क्यों महिला से बात करने लगा।
विज्ञापन


दो बच्चे हैं महिला के
कथित पीड़ित चालीस वर्षीय महिला मूल रूप से बिहार की निवासी बताई जा रही है। करीब दस साल पहले उसकी यहां शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और पति एक निजी अस्पताल में काम करता है। आरोपी युवक की उम्र करीब 28 साल है। दोनों परिवार पड़ोसी और एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
युवक के खिलाफ पूर्व में भी इसी तरह की रिपोर्ट दर्ज की गई थी जो पूर्ववर्ती अधिकारियों ने खारिज कर दी। इस बार भी घटना को लेकर तरह तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। हालांकि हमने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की है, विवेचना के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - जेपी यादव, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed