फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vivi arrived after the DGP tweet, the anti-Romeo team

डीजीपी ट्विट के बाद विवि पहुंची एंटी रोमियो टीम

Tue, 28 Mar 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 28 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vivi arrived after the DGP tweet, the anti-Romeo team
Vivi arrived after the DGP tweet, the anti-Romeo team - फोटो : बरेली, अमर उजाला
रुहेलखंड विश्व विद्यालय में बाहरियों की एंट्री पर डीजीपी जावीद अहमद को रिसर्च एसोसिएट नवनीत शुक्ला के ट्विट होने के बाद सोमवार को एंटी रोमियो टीम परिसर पहुंची। सादी वर्दी में टीम ने जब ट्रिपलिंग करने वाले लड़कों को रोका तो वह कान पकड़कर माफी मांगने लगे, बोले की चाहो तो मुर्गा बना लो, लेकिन जाने दीजिये। महिला आईपीएस रवीना त्यागी और डिप्टी एसपी रजनीश ने लड़कों को समझाया कि उन्हें तभी छोड़ा जाएगा जब परिवार से फोन पर बात होगी। विवि में करीब सात लड़कों को काउंसलिंग के बाद छोड़ा गया, जबकि परिसर से तीन बाइकों को सीज करके बारादरी थाने भेज दिया गया। 
विज्ञापन

महिला आईपीएस को फोन पर शील चौराहा की शिकायतें मिल रही थी। शील चौराहा पर पहुंचे पर चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। डिप्टी एसपी रजनीश ने लड़कों को पकड़वा लिया। पूछताछ में सामने आया कि तीन लड़के कैंट के रहने वाले हैं, यहां मोमोज खाने के लिये आए हैं। पुलिस ने लड़कों के घर पर जब उनकी मूवमेंट के बारे में बताया तो परिवार वाले हैरानी में पड़ गए। एक लड़के के पिता शील चौराहा पहुंचे और डांटते हुये बेटे को लेकर गए। 
विज्ञापन


सेंट मारिया स्कूल के बाहर पकड़े पांच 
कैंट के सेंट मारिया स्कूल की शिकायतें आने पर टीम पहुंची। पुलिस ने स्कूल के पास घूम रहे पांच लड़कों को पकड़कर उनके परिवार से बात की। लड़कों से लिखित लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया। टीम बरेली कॉलेज भी पहुंची, जहां लड़कों को काउंसलिंग दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पास हर क्षेत्र से शिकायतें आ रही है। उनके आधार पर हम अभियान की छापामारी कर रहे हैं। लड़कों के परिवार से बात करके उन्हें समझाया जा रहा है। 
-रजनीश, डिप्टी एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed