फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vegetable seller killed for asking repayment of 15 K given to killers

सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, हंगामा

Mon, 05 Mar 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 05 Mar 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller killed for asking repayment of 15 K given to killers
murder

 उधार के रुपयों का तगादा करने पर सीबीगंज के सराय तल्फी निवासी सब्जी विक्रेता और उसके भाई पर किला के लालकुआं में तीन हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। सब्जी विक्रेता का भाई तो किसी तरह वहां से भाग गया जबकि सब्जी विक्रेता की हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। किला थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या की खबर मिलने पर गांववाले भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन

सब्जी विक्रेता बाबूराम यादव अपने भाई शेर सिंह के साथ नगर निगम की सब्जीमंडी में दुकान लगाते थे। सोमवार सुबह साढ़े चार बजे दोनों साइकिल से सब्जीमंडी जा रहे थे। आरोप है कि किला के लालकुआं गांव के पास तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों के हाथ में गन्ने की जुताई में उपयोग आने वाले धारदार हथियार भी था। हमला होने के बाद शेर सिंह मौके से भाग निकले। जबकि आरोपियों ने बाबू राम को घेर लिया और पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

शेर सिंह ने गांव पहुंचकर वारदात के बारे में लोगों को बताया। सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बाबूराम लहूलुहान पड़े मिले। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेर सिंह ने हमलावरों की पहचान गांव निवासी चरन सिंह, अच्छित और धर्वेश के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार दिए रुपये वापस मांग रहे थे बाबू राम
किला थाने के प्रभारी कमलेश कांत वर्मा ने बताया बाबू राम ने पंद्रह हजार रुपये तीनों युवकों को दिए थे। वह रुपया वापस मांग रहे थे, लेकिन आरोपी देना नहीं चाहते थे। होली से पहले भी विवाद हो चुका था। जिसकी रंजिश में आरोपियों ने पीट-पीटकर बाबू राम की हत्या कर दी। शेर सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट किला थाने में दर्ज की गई है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
सीबीगंज के गांव सराय तल्फी में दोनों परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा था। होली से पहले भी झगड़ा हुआ था। सीबीगंज पुलिस ने अगर समय रहते दोनों परिवारों को मुचलका पाबंद किया होता या शांतिभंग की कार्रवाई की होती तो आरोपियों के हौसले बुलंद नहीं होते और एक जान बच सकती थी।


पंद्रह हजार रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिवार के सुपुर्द किया गया है। तीनों आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल सभी भागे हुए हैं।
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed