फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vanshika write sucide note three days ago

आईएम गोईंग.. आई एम सॉरी.. बाय-बाय 

Sat, 24 Mar 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 24 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
Vanshika write sucide note three days ago
vanshika
 एयरफोर्स सार्जेंट की बेटी वंशिका उर्फ पीहू ने आत्मदाह से तीन दिन पहले ही सुसाइड नोट लिखकर अपने ज्योमेट्री बॉक्स में रख लिया था। शुक्रवार को रवि कुमार अपने परिवार के साथ इज्जतनगर थाने पहुंचे और सुसाइड नोट पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी रोहित सिंह के मुताबिक सुसाइड नोट में छात्रा ने तीन नामों का जिक्र किया है। इंग्लिश में लिखे लेटर में सुसाइड के कारणों का जिक्र तो नहीं किया गया है, लेकिन यह जरूर स्पष्ट है कि छात्रा भारी तनाव में थी। खत में छात्रा ने डर भी जताया कि कोई खास बात मां और पापा को न मालूम पड़ जाए। खत के अंत में लिखा है- आईएम गोईंग.. आई एम सॉरी..  बाय-बाय। इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि छात्रा स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थी। स्पेल बी गेम के जरिये वह इंग्लिश के अक्षरों को समझने का लेवल क्रॉस कर रही थी। इस प्रतियोगिता को लेकर उसने कुछ किताबें भी मंगवाई थीं। इसे लेकर पुलिस ने सेंट फ्रांसिस स्कूल में पूछताछ भी की है। हालांकि इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी कई बातें सामने आना बाकी हैं। 
विज्ञापन

 
पेरेंट्स से कुछ छिपा रही थी वंशिका  
एसपी सिटी के मुताबिक खत में छात्रा ने सोनू भैया और वंश का जिक्र किया है। दोनों के बारे में शनिवार को स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी। वहीं छात्रा ने एक शिक्षिका का नाम भी सुसाइड नोट में लिखा है। हालांकि पूरे पत्र में किसी पर कोई आरोप नहीं है। बल्कि किसी खास घटनाक्रम के उजागर हो जाने का डर जताया गया है। यही वजह है कि पुलिस नये सिरे से मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर रही है और अब स्कूल में वंशिका के मित्रों से भी पूछताछ की जानी है। 
विज्ञापन


वंशिका का हुआ अंतिम संस्कार 
कुर्मांचल नगर कॉलोनी में रहने वाले एयरफोर्स के सार्जेंट रवि कुमार की बेटी वंशिका उर्फ पीहू (12) ने घर की छत पर बने कमरे में खुद को आग के हवाले करके जान दे दी। उसके छोटे भाई धैर्य के मुताबिक वंशिका मोबाइल पर गाना चलाकर नाचने लगी थी। कुछ देर बाद वह छत पर बनी कमरे में चली गई। धैर्य के मुताबिक करीब पंद्रह मिनट के बाद उसकी बहन की चीखने की आवाज आने लगी। वह दौड़कर ऊपर पहुंचा तो कमरे में अपनी बहन को आग की लपटों के बीच देखा। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के सुपुर्द किया गया। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उसकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed