फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vandalizing of crazy, Srerah student beaten to

सिरफिरे की गुंडई, सरेराह छात्रा को पीटा

Thu, 06 Oct 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 06 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vandalizing of crazy, Srerah student beaten to
अपने ‌प‌िता के साथ पीड़‌ित छात्रा
फरीदपुर। शोहदे ने गुंडई की हदें पार कर दीं। एकतरफा प्यार में आए दिन छेड़छाड़ करने से खफा छात्रा ने उसके मुंह पर थूकने को कहा तो वह नाराज हो गया और छात्रा को मुंह तोड़ने की धमकी दे डाली। बुधवार को उसने स्कूल से लौटते समय शोहदे ने सरेराह छात्रा को पकड़ लिया और खेत में खींचकर ले जाने के बाद रेप की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने छात्रा के मुंह पर घूंसे मारने शुरू कर दिए। आरोपी ने छात्रा को इतने घूंसे मारे की वह जख्मी होकर गिर पड़ी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव की नाबालिग छात्रा फरीदपुर इंटर कालेज में 11वीं में पढ़ती है। वह रोज अपने गांव से पैदल हाइवे तक आती है। यहां से टेंपो से फरीदपुर आती है। नाजिम नाम का एक शोहदा काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहा था। उसने करीब एक महीने पहले छात्रा के साथ छेड़छाड़ की तो उसने विरोध करते हुए शिकायत कोतवाली पुलिस से कर दी। पुलिस ने कुछ असरदार लोगों के कहने पर समझौता करा दिया। कार्रवाई के नाम पर लड़के का चालान कर दिया गया। भरोसा यह दिलाया कि अब नाजिम कोई हरकत नहीं करेगा। बताते है कि नाजिम ने फिर छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच नाजिम ने छात्रा को रास्ते में रोककर कहा कि तू अपने को बहुत सुंदर बताती है। इस पर छात्रा ने कह दिया कि तेरे मुंह पर थूकूंगी भी नहीं। यह बात नाजिम को बहुत नागवार गुजरी। उसने कहा कि तेरी तो शक्ल बिगाड़ कर ही दम लूंगा। इससे छात्रा भयभीत हो गई, लेकिन परिवार वालों ने समझाबुझा कर उसे स्कूल भेज दिया। बुधवार की सुबह छात्रा गांव से स्कूल को निकली। छुटटी होने पर वापस घर लौट रही थी। टेंपो से उतरने के बाद छात्रा गांव की तरफ चली कुछ दूर जाने के बाद शोहदा मिल गया। बोला कि आज तेरी शक्ल की बिगाड़ देता हूं। उसने छात्रा को पकड़ कर खेत की ओर खींचकर रेप की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उसने छात्रा के मुंह पर घूंसे ही घूंसे मारने शुरू कर दिए। गंभीर रूप से घायल होने पर छात्रा काफी देर छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता रहा। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये। इसी बीच मौका पाकर शोहदा भागने में सफल हो गया। परिवार वाले छात्रा को लेकर कोतवाली ले आए। यहां शोहदे केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। छात्रा का सीएचसी में मेडिकल भी कराया गया है।  
विज्ञापन

 नेता की शरण में है शोहदा
 छात्रा की शिकायत पर मामूली सी कार्रवाई होने पर शोहदे के हौसले बुलंद हैं। उसे किसी नेता का भी आशीर्वाद भी प्राप्त है। यही वजह है कि वह बार-बार छात्रा के साथ अभद्रता कर रहा था। उसने इतनी हिम्मत कर दी कि छात्रा को सरेराह रोककर पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी नेता की शरण में हैं। इसलिए पुलिस के अभी तक हाथ नहीं लग पाया है।  
विज्ञापन

शोहदों का अभिभावकों में भी खौफ
छात्राओं के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से अभिभावकों में भी खौफ है। हाल ही में फरीदपुर में सरेआम एक वैन से दो लड़कियों को उठाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा रेलवे फाटक पर स्कूल आते समय छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं हुई। पंद्रह दिन पूर्व युवकों में लड़की के पीछे जाने पर विवाद हो गया और चाकू मार कर एक युवक ने दूसरे युवक को घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करके शोहदे के घर पर दबिश दी गई। उसके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश चल रही है, लेकिन अभी वह हाथ नहीं लगा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भिजवाया जाएगा।  अख्तर सज्जाद, प्रभारी निरीक्षक,फरीदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed