फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two real sisters killed by falling rock

ढांग गिरने से दो सगी बहनों की मौत

Sun, 29 May 2016 02:03 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 29 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
बैकर शाहपुर से सटी श्मशान भूमि के पास पीली मिट्टी खोदने गई दो सगी बहनों की ढांग गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे से उनके आसपास मिट्टी खोद रही महिलाओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना देवरनिया के गांव बैकरनन्दा गांव निवासी जगतपाल की 35 वर्षीय पत्नी सूरजवती और इन्द्रदेव की पत्नी ममता (27 वर्ष) शनिवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे गांव से एक किमी दूर गांव बैकर शाहपुर से सटी शमशाम भूमि के पास नदी किनारे तालाब में पीला मिट्टी खोद रही थीं। इसी दौरान उन पर अचानक मिट्टी की भारी ढांग गिर गई और दोनों बहनें मलबे में दब गईं। यह देख तालाब में मिट्टी खोद रहीं अन्य महिलाओं में भगदड़ मच गई। गांव पहुंचकर महिलाओं ने हादसे का शिकार बहनों के परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर निकाला तो दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। इसी बीच प्रधानपति वीरेंद्र सिंह और देवरनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो महिलाओं की मौत से पूरे गांव में मातम सा छा गया। भोजीपुरा के गांव वीरमपुरा का इंद्रदेव पांच वर्ष पहले पत्नी और बच्चों के साथ बैकरनन्दा गांव आकर बस गया था। सूरजवती अपने पीछे चार बच्चे कमला वीर, अखिलेश, सचिन, राधिका को छोड़ गई है। छोटी बहन ममता अपने बच्चे पुष्पेंद्र, खुशबू, आशीष को रोता छोड़ गई। प्रभारी निरीक्षक सोनकर बाबू ने बताया कि दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed