फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two houses locked in the fort, broken into a single night in the fort, millions of theft

किला में एक ही रात में टूटे दो घरों के ताले, लाखों की चोरी

Sat, 13 May 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 13 May 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two houses locked in the fort, broken into a single night in the fort, millions of theft
Two houses locked in the fort, broken into a single night in the fort, millions of theft - फोटो : बरेली, अमर उजाला
किला क्षेत्र के दो बंद घरों के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। पड़ोसियों की जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने जब अंदर सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस के साथ फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ किला थाने में दोनों घटनाओं का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा निवासी विपिन अग्रवाल के बेटे हनी अग्रवाल की शाहदाना पर कन्फेक्शनरी की दुकान है। हनी अग्रवाल बृहस्पतिवार रात बड़ा बाजार स्थित गली मिर्धान में रहने वाली बहन गरिमा अग्रवाल के घर मय परिवार के प्रतिभोज पर गए थे। देर रात हो जाने पर सभी लोग बहन के घर ही सो गए और साहूकारा स्थित मकान पर ताला लगा था। रात में किसी समय चोरों ने कुंडा और ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस आए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 200 ग्राम सोने के जेवरात, एक किलो चांदी और तीन लाख रुपये नकदी आदि चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने मकान के गेट का ताला और कुंडा टूटा देख हनी को सूचना दी तो वह घर पहुंचे। देखा सारा सामान गायब था। फील्ड यूनिट के साथ ही पुलिस ने भी छानबीन की। इसके अलावा किला क्षेत्र के ही मोहल्ला मोती लाल बंजरिया निवासी राजीव अग्रवाल ने बताया कि उनकी बहन सुनीता अग्रवाल साहूकारा में छत्ता वाली गली में रहती हैं। सुनीता इन दिनों रिश्तेदारी में बाहर गई हुई हैं। यहां घर पर ताला लगा था। रात में चोरों ने ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोर घर से काफी सामान ले गए। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंचे राजीव अग्रवाल ने बताया कि उनकी बहन सुनीता के वापस आने पर ही पता चलेगा कि चोर कितना सामान ले गए हैं। फिलहाल उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed