फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two communities, stone pelting, clogged on cloth

कपड़ों पर कीचड़ पड़ने पर भिड़े दो समुदाय, पथराव 

Tue, 23 May 2017 12:57 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Tue, 23 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two communities, stone pelting, clogged on cloth
Two communities, stone pelting, clogged on cloth - फोटो : Two communities, stone pelting, clogged on cloth
गांव कलारी में नमाज पढ़ने जा रहे व्यक्ति के कपड़ों पर बाइक से कीचड़ पड़ने के बाद एक समुदाय के लोग बाइक सवार को घर में घसीट ले गए। उसको बंधक बनाकर पीटा गया। जिसके बाद भड़के आक्रोश में दो समुदायों के बीच पथराव हो गया। कंट्रोल रूम में बवाल की सूचना के बाद तीन थानों का पुलिसबल कलारी में तैनात हो गया। लोगों को शांत करवाया गया। इज्जतनगर थाने की पुलिस ने दोनों समुदाय के चार लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

कलारी निवासी राकेश बाइक पर जा रहे थे। रास्ते के गड्ढे में बाइक का पहिया जाने पर कीचड़ उछलकर नमाजी असलम और मोहम्मद आरिफ के कपड़ों पर जा गिरा। दोनों ने राकेश को टोका। राकेश ने गड्ढे का हवाला देते हुए कहा कि उसकी गलती नहीं है। माफी मांगने के बाद मामला शांत हो रहा था। इसी बीच पास में खड़े कुछ युवक वहां पहुंचे और बाइक सवार को एक घर में घसीटकर ले गए। जहां उसकी जमकर पिटाई की गई। यह खबर थोड़ी देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। दूसरे समुदाय के युवक भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पथराव हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर, छात्र सहित चार पकड़े गए 
यूपी 100 पुलिस की तरफ से कंट्रोल रूम में बवाल के वायरलेस के बाद इज्जतनगर, प्रेमनगर और बारादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने टेंपो चालक असलम, प्रापर्टी डीलर मोहम्मद आरिफ, बरेली कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र वीरेंद्र और राकेश को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ पड़ने के बाद मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़कर थाने लाया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed