{"_id":"57acdbd54f1c1b3a1cee5e73","slug":"trying-to-rob-atm-of-canara-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनरा बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैनरा बैंक का एटीएम लूटने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 12 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बदमाशों ने बैंकों केएटीएम बूथों को फिर से निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात कोतवाली पुलिस सोती रही। इस दौरान तीन बदमाशों ने कैनरा बैंक, चौकी चौराहा की एटीएम मशीन और कैश डिपोजिट को उखाड़ने की कोशिश की। सफतला न मिलने पर बदमाशों ने दोनों मशीनों को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश कैद हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली इलाके में चौकी चौराहा पर रतनदीप कॉम्पलैक्स में कैनरा बैंक है। बैंक के बाहर की तरफ एटीएम मशीन और कैश डिपोजिट मशीन लगी है। बुधवार की रात 2.67 बजे दो बदमाश बूथ में घुस गए। उनका एक साथी बाहर खड़े होकर निगरानी करता रहा। बदमाशों ने एटीएम और कैश डिपोजिट मशीन दोनों को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। कैश ट्राली तक पहुंचने में नाकाम होने पर बदमाशों ने दोनों मशीनों को उखाड़ने की भी कोशिश की। घटना को अंजाम देते वक्त बदमाशों ने शटर बाहर से बंद कर लिया था। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की तार आते ही काट दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश 3.42 बजे एटीएम बूथ से निकल गए। बृहस्पतिवार को प्रबंधक मुकेश जौहरी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस ने पहले कहा विक्षिप्त का काम
पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लिया। पुलिस का कहना था कि किसी मानसिक विक्षिप्त ने घटना को अंजाम दिया है। दोपहर बाद बैंक मैनेजर सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गए। उसमें दो नकाबपोश बदमाश एटीएम तोड़ते साफ नजर आ रहे थे। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामले में चोरी का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फु टेज देखकर बदमाशों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
एटीएम का रुपये बच गए
कैनरा बैंक के प्रबंधक मुकेश जौहरी ने बताया कि एटीएम और कैश डिपाजिट मशीन को बुरी तरह तोड़ा गया है। बदमाश पेंचकस, प्लास और हथौड़े आदि लेकर आए थे। तोड़ी गई मशीनों की हालत ऐसी नहीं है कि मरम्मत कराकर चालू करा लिया जाए। एटीएम की रकम 2 लाख 86 हजार निकालकर कैश मिलान करा लिया गया है। कैश डिपोजिट मशीन में एक लाख 20 हजार रुपये हैं। मशीन खुल ही नहीं पा रही है। इसलिए यह जानकारी नहीं हो पा रही है कि उसके रुपये सेफ हैं या नहीं।