फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tried to march on the 128 Sainiks arrested

जुलूस निकालने की कोशिश पर 128 शिवसैनिक गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 20 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tried to march on the 128 Sainiks arrested
श‌िवसै‌न‌िकों का बवाल
बिना अनुमति स्थापना दिवस का कार्यक्रम करने और जुलूस निकालने की कोशिश  पर पुलिस ने 128 शिवसैनिकों को प्रेमनगर के टीबरीनाथ मंदिर में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान शिवसैनिकों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। गिरफ्तार किए शिवसैनिकों पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है। बाद में उनको छोड़ दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में शिवसैनिक टीबरीनाथ मंदिर से जुलूस निकालेंगे। इससे शांति भंग हो सकती है। चूंकि इस जुलूस और कार्यक्रम के लिए शिवसेना ने कोई अनुमति नहीं ली थी इसलिए सुबह ही एडीएम सिटी, एसपी सिटी और सीओ प्रथम सात थानों की पुलिस फोर्स के अलावा दो प्लाटून पीएसी के साथ मंदिर पहुंच गए। शिवसैनिक भी इकट्ठे होने लगे। दोपहर लगभग एक बजे बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने पंकज पाठक के नेतृत्व में केसरिया ध्वज लहराते हुए वाहनों से जुलूस निकालने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक लिया। इस बीच नारेबाजी करते हुए शिवसैनिक पुलिस से धक्कामुक्की करने लगे। करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा लेकिन पुलिस ने जुलूस नहीं निकालने दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर शिवसैनिकों को गिरफ्तार कर लिया। 128 शिवसैनिकों पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की है। बाद में उनको छोड़ दिया गया। वहीं, शिवसेना नेता पंकज पाठक ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि हर साल शिवसेना स्थापना दिवस पर कचहरी तक जुलूस निकालती है इसलिए इसके आयोजन की अनुमति का कोई मतलब नहीं था। वहीं, शहर के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में भी शिवसैनिकोें ने स्थापना दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed