{"_id":"58013a0f4f1c1b4a2c28f156","slug":"trident-s-security-alert-again-security-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल की सुरक्षा को फिर अलर्ट जारी, सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्रिशूल की सुरक्षा को फिर अलर्ट जारी, सुरक्षा बढ़ी
बरेली, ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते त्रिशूल हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर फिर अलर्ट जारी किया गया है। वायुसेना अफसरों ने त्रिशूल की बाहरी सुरक्षा कड़ी करने के लिए पुलिस-प्रशासन को पत्र भेजा है। इसके मद्देनजर त्रिशूल हवाई अड्डे की बाहरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ा है। आतंकी गतिविधियां भी बढ़ी हैं। यहां इज्जतनगर स्थित त्रिशूल हवाई अड्डे के आसपास बस्ती है। इससे पहले बरेली में एजाज समेत कई आतंकी पकड़े जा चुके हैं। रामपुर सीआरपीएफ पर हमला करने के आरोप में छह आतंकी बरेली सेंट्रल जेल में बंद हैं। इसको देखते हुए वायुसेना अफसरों की चिंता बढ़ गई है। त्रिशूल हवाई अड्डे की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। वायुसेना के ग्रुप कमांडर आर मुथुअला की ओर से एसएसपी बरेली को पत्र भेजा गया है। इसमें त्रिशूल की बाहरी सुरक्षा में सहयोग मांगा गया है।
एसएसपी आरके भरद्वाज के निर्देश पर एसपी सिटी समीर सौरभ ने त्रिशूल की सुरक्षा में दो क्यूआरटी लगाई हैं, जो इज्जतनगर थाना प्रभारी रामगोपाल शर्मा के निर्देशन में रहेंगी। क्यूआरटी के जवान एक-47 और इंसास से लैस रहेंगे। क्यूआरटी हवाई अड्डे के चारों ओर 24 घंटे भ्रमण करती रहेगी। इसके अलावा थाना प्रभारी को पीएसी के साथ गश्त करने को कहा गया है। त्रिशूल की सुरक्षा में चूक होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
त्रिशूल हवाई अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके लिए दो क्यूआरटी लगाई गई हैं। - समीर सौरभ, एसपी सिटी