फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three thousand litre petrol-diesel recovered from oil mafia

छापे की सूचना लीक होने से फरार हुआ तेल माफिया

Thu, 25 Jan 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 25 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
three thousand litre petrol-diesel recovered from oil mafia
आईओसी और भारत पेट्रोलियम डिपो के टैंकरों से डीजल-पेट्रोल चुराकर उसकी कालाबाजारी करने के धंधे पर साल पहले हुई बड़ी कार्रवाई के बाद भी तेल माफिया का यह खेल बंद नहीं हुआ। बुधवार को भमोरा के मकरंदपुर धाराजीत गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापा मारा तो फिर भारी मात्रा डीजल-पेट्रोल बरामद हुआ। गांव के भगवानदास लोधी की दुकान का शटर तोड़कर पुलिस ने पेट्रोल और डीजल से भरे 13 ड्रम बरामद किए, जिसमें अधिकारियों के मुताबिक 2970 लीटर तेल भरा हुआ था। हालांकि पुलिस-प्रशासन की पूरी कार्रवाई सिर्फ तेल बरामदगी तक सीमित रही। तेल माफिया छापामारी से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एसडीएम आंवला मामता मालवीय, सीओ आंवला अशोक कुमार ने बदायूं मार्ग के मकरंदपुर धाराजीत गांव में भगवानदास लोधी की दुकान में छापामारी की। दुकान का शटर बंद था। पुलिस ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुई। यहां करीब 24 ड्रम पुलिस को मिले। जिसमें 11 ड्रम खाली थे, जबकि 13 ड्रम में तेल भरा हुआ था। इनमें से दो ड्रमों में पेट्रोल भरा था जबकि 11 ड्रम में डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने सभी ड्रम जब्त करने के बाद भमोरा थाने में रखवा दिए। सीओ आंवला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह तेल आईओसी और भारत पेट्रोलियम के डिपो से तेल लेकर निकलने वाले टैंकरों से चोरी किया गया है। इस मामले में भमोरा निवासी चंचल गुप्ता, चौपुला निवासी कल्लू उर्फ सुंदर सिंह, खेड़ा निवासी रामप्रकाश और दुकान के मालिक भगवानदास को नामजद किया गया है। पुलिस की छापामारी में प्लास्टिक की कई जरीकेन के साथ तेल को ड्रम से ट्रांसफर करने के उपकरण भी मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। एक पाइप मिला, जिसमें आगे वाल्व लगा हुआ था। पुलिस ने आसपास की दुकानों की भी जांच की।   
विज्ञापन


- छापामारी में 13 ड्रमों में 2 हजार 970 लीटर अवैध तेल बरामद किया गया है। डीएम की अनुमति मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - ललित श्रीवास्तव, पूर्ति इंस्पेक्टर 
विज्ञापन
विज्ञापन


- एसडीएम की सूचना पर पुलिस के सहयोग से छापामारी की गई है। बड़ी मात्रा में अवैध तेल भंडारण मिलने से बड़ी सफलता मिली है। - अशोक कुमार सीओ आंवला 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed