फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   three police station police race to capture liquor loaded truck

सौ पेटी शराब से भरा ट्रक आगे, तीन थानों की पुलिस पीछे

Mon, 30 Jul 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 30 Jul 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
three police station police race to capture liquor loaded truck
up police - फोटो : अमर उजाला
सौ पेटी शराब पकड़ने के गुडवर्क के चक्कर में बिथरी चैनपुर, भुता और इज्जतनगर थाने की पुलिस आपस में ही उलझ गई। मगर बाजी इज्जतनगर पुलिस ने मार ली और गुडवर्क अपने खाते में कर लिया। हालांकि पुलिस की इस आपसी लड़ाई का नतीजा यह रहा कि मिनी ट्रक का ड्राइवर और एक तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस सिर्फ एक तस्कर को पकड़ सकी। ड्राइवर तो मिनी ट्रक छोड़कर तालाब में कूदकर भाग गया। हालांकि पुलिस का दावा है कि शराब तस्करों ने पुलिस टीम को रौंदने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर रामपुर की ओर से बड़ा बाईपास होकर मिनी ट्रक में हरियाणा की सौ पेटी शराब बिहार को ले जाई जा रही थी। सूचना पर रजऊ चौकी इंचार्ज हरकेश सिंह कार से और सिपाही सुधीर यादव, राहुल, गोपाल बाइक से मिनी ट्रक के पीछे लग गए। पीछा होते देख नवदिया झादा के पास ड्राइवर ने मिनी ट्रक को वापस रामपुर दिशा में मोड़ दिया। इसके बाद डोहरा चौराहे से केसरपुर की ओर ट्रक दौड़ा दिया। पुलिस ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा तो उसने केसरपुर गांव के पास मिनी ट्रक सड़क पर छोड़ दिया। सिपाही उसके पीछे भागे तो ड्राइवर तालाब में कूदकर भाग गया लेकिन उसका एक साथी पुलिस ने पकड़ लिया। चौकी इंचार्ज की कार रास्ते में एक नाले में फंस गई। सिपाही शराब से लदे मिनी ट्रक के पास पहुंचे, लेकिन तब तक भुता और इज्जतनगर थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद तीनों थानों की पुलिस गुडवर्क अपने खाते में लेने के लिए उलझ गई। जहां ट्रक खड़ा था, वह इलाका भुता थाना क्षेत्र में है। मगर फिर भी मिनी ट्रक को इज्जतनगर पुलिस ले गई, उसमें सौ पेटी शराब बताई जा रही है। इस दौरान ट्रक में माल लेकर जा रहे करनाल में थाना सदर के असंध निवासी अजय को पकड़ लिया गया लेकिन, गुरु नानकपुरा कालोनी निवासी ड्राइवर विक्की और मनिया फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed