{"_id":"591b57c24f1c1b8b51f23379","slug":"three-lakhs-of-rupees-were-made-by-mortgaging-the-family-on-the-strength-of-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर तीन लाख का डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर तीन लाख का डाका
फरीदपुर।
Updated Wed, 17 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर तीन लाख का डाका
- फोटो : हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर तीन लाख का डाका
बीसलपुर रोड पर परचून दुकानदार के परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने तीन लाख का डाका डालकर फरार हो गए। डकैती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के बारे में परिवार से पूछताछ के बाद थाने में मुकदमा लिखा है। वारदात के वक्त घर से करीब 150 मीटर पर यूपी 100 पुलिस की गाड़ी खड़ी थी। बेखौफ बदमाश घर के अंदर डकैती डालते रहे, बाहर पुलिस गश्त लगाती रही।
बीसलपुर रोड पर राजाराम परचून की दुकान और घर है। सोमवार रात वह छत पर सोये हुए थे। उनका बेटा जोगेंद्र अपनी पत्नी रचना और बच्चों मानसी और अभय के साथ नीचे कमरे में सोये थे। रात करीब 12 बजे बदमाश घर के पीछे गुड्डूू के भट्टे की तरफ से यूकेप्लिस के पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर आ गए। दो बदमाशों ने राजाराम की कनपटी पर तमंचा लगाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
नीचे कमरे में सो रहे जोगेंद्र छत पर आवाजें सुनकर छत पर पहुंचे। दरवाजे की कुंडी खोलते ही बदमाशों ने जोगेंद्र को भी कब्जे में ले लिया। बंधक बनाकर दोनों को नीचे ले आये। दो बदमाशों ने कमरे में सो रही पत्नी रचना और बेटी मानसी पर भी तमंचा तानकर कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने पीछे का दरवाजा खोलकर बाकी साथियों को अंदर दाखिल करवा लिया। बदमाशों ने सभी को साड़ियों से बांधकर कमरे के एक कोने में डाल दिया।
विज्ञापन
मासूम पर तमंचे टेक, पूछा जेवरात कहां छिपे हैं
एक बदमाश ने अभय की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जेवरात का पता पूछा। जोगेंद्र ने बेड में छुपे रुपयों के बारे में बताया। इसी बीच बदमाशों ने कमरे की आलमारी और बक्से के ताले तोड़कर करीब पौने तीन लाख के जेवरात और 20 हजार नगद लूटने के बाद कीमती साड़ियों को भी बांध लिया। इसके बाद घर के पीछे के दरवाजे से बदमाश भाग निकले थे।
पेप्सी पीते रहे बदमाश
घर में डकैती डालने आये बदमाशों ने परचून की दुकान के रखे सामान से पेप्सी निकालकर पीते रहे। परिवार के मुताबिक पांच बदमाश नकाब में थे। जबकि एक कम ऊंचाई का बदमाश का चेहरा खुला हुआ था। पुलिस उसकी पहचान करने के लिये स्केच बनवाने की तैयारी कर रही है।
यूपी 100 पुलिस ने नहीं सुनी चीखें
बदमाशों के फरार होने के बाद परिवार ने एक दूसरे के हाथ-पैर खोले और भागते हुये छत पर पहुंचे। इस दौरान घर के सामने से यूपी 100 की वैन गुजरी। परिवार चिल्लाता रहा, लेकिन वैन के शीशे चढ़े हुए थे। परिवार की आवाजें पुलिसकर्मियों ने सुनी नहीं। परिवार ने यूपी 100 पर लूट की सूचना दी। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी पहुंचे। रात में डकैतों की तलाश में हाईवे पर चेकिंग करवाई गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
डकैती को दर्ज किया लूट में
घटना के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, जिला महामंत्री अनिल राणा परिवार के साथ कोतवाली पहुंचे। परिवार की तहरीर में छह बदमाशों का जिक्र था।
परिवार के मुताबिक पांच बदमाश नीचे थे। जबकि उनका एक साथी छत पर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। बदमाशों ने करीब लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवा कर चार बदमाशों की संख्या दिखाकर लूट में दर्ज किया।
बदमाशों द्वारा लूटपाट की जानकारी मिली है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। थानों की दो टीमों को बदमाशों को ट्रेस करने के लिए लगा दिया गया है।
-ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक