फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Panchayat Secretary arrested red-handed while accepting a bribe of 20,000

Patiala News: पंचायत सचिव 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 10:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Secretary arrested red-handed while accepting a bribe of 20,000
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पटियाला में पंचायत सचिव गुरजंट सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसे राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत बीडीपीओ दफ्तर भुनरहेड़ी से पकड़ा गया।
विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव भाटियां के एक निवासी की शिकायत पर हुई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पंचायत सचिव गुरजंट सिंह ने धर्मशाला और सामुदायिक भवन के नवीनीकरण व निर्माण के प्रस्तावों पर कार्रवाई के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी। आरोपी ने यह भी कहा था कि रिश्वत की रकम का एक हिस्सा पंचों को प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इन्कार कर विजिलेंस ब्यूरो पटियाला से संपर्क किया। ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और गुरजंट सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव गुरजंट सिंह ने विकास कार्यों के प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। उसने यह भी बताया था कि रिश्वत का कुछ हिस्सा ग्राम पंचायत के पंचों को दिया जाएगा। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ब्यूरो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed