फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pickup hits elderly man crossing the road; he dies.

Hardoi News: सड़क पार कर रहे वृद्ध को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 09 Sep 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Pickup hits elderly man crossing the road; he dies.
फोटो- 14- खगेश्वर। फाइल फोटो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के नई तहसील के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप (डाला) ने वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे इस बीच उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सराय मारुफपुर गांव निवासी खगेश्वर (65) खेती करते थे। बड़े बेटे रामरतन ने बताया कि उनके पिता अपने भतीजे की जमानत कराने के लिए तहसील गए थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे वह ऑटो से तहसील पहुंचे थे। ऑटो से उतरने के बाद वह राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे। इस दौरान हरदोई की तरफ से आ रहे पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और परिजन को बताया। मौके पर आए परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। खगेश्वर के परिवार में पत्नी बिट्टो के अलावा चार बेटे हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed