{"_id":"ae4de567571ce6634b8416d8538ea28a","slug":"thieves-broke-into-the-wedding-ceremony-lawn-fhm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फहम लॉन के शादी समारोह में फिर घुसा चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फहम लॉन के शादी समारोह में फिर घुसा चोर
बरेली
Updated Fri, 05 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड पर फहम लॉन से दू्ल्हे के कमरे में रखा दुल्हन का 15 लाख रुपये कीमत का गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बारात नेपाल के धनगढ़ी से आई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने शादी हॉल के मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई कराने को हंगामा कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक सुराग नहीं मिल पाया है।
बृहस्पतिवार की रात को नेपाल के धनगढ़ी निवासी कारोबारी रामचंद्र गुप्ता के बेटे सोनू गुप्ता और कटरा चांद खां के रहने वाले किराना व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता की बेटी रुचि गुप्ता की शादी का कार्यक्रम फहम लॉन में चल रहा था। द्वारपूजन की रस्म चल रही थी। इस दौरान दूल्हा के कमरे में रखा काले रंग का बैग चोरी हो गया। घटना से दोनों पक्षों के लोगों में हड़कंप मच गया। रामचंद्र गुप्ता ने बताया बैग में 75 हजार रुपये की नगदी और करीब पंद्रह लाख रुपये का जेवर था। यह जेवर वह दुल्हन को चढ़ाने के लिए लाए थे। लड़का और लड़की दोनों के ही परिवार वालों ने बैग चोरी होते ही हंगामा खड़ा हो गया। बाराती और लड़की वालों का कहना था कि मैनेजर की साठगांठ से बैग चोरी हुआ है। इससे पहले भी कई बार फहम लॉन में दुल्हन के जेवर चोरी हो चुके हैं। परिवार वालों ने पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज देखी। उसमें एक संदिग्ध लड़का दिखाई दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास में युवक के बारे में पता कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।