{"_id":"58f7be234f1c1bf2584706e1","slug":"these-vicious-thieves-have-also-been-imprisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये शातिर चोरनियां तो जेल भी हो आयी हैं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये शातिर चोरनियां तो जेल भी हो आयी हैं
बरेली।
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
ये शातिर चोरनियां तो जेल भी हो आयी हैं
- फोटो : These vicious thieves have also been imprisoned
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने पीसी ज्वैलर्स के शोरूम से पकड़ी गईं दो चोरनियों की क्राइम हिस्ट्री खोल दी है। बरेली के अलावा फरीदपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर और सहारनपुर में भी चोरनियों के इस गिरोह ने कई सराफ के शोरूम में चोरियां कीं। चार महीने पहले महिलाएं जेल से छूटकर आने के बाद दोबारा चोरियां करने लगी थीं। कोतवाली में लंबी पूछताछ के बाद गिरोह के तीन सदस्यों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस रिमांड पर लेकर अब दोबारा इनसे पूछताछ करेगी
पीसी ज्वैलर्स में अगस्त 2015 में 56 हजार नौ सौ 70 रुपया की चेन चुराने के बाद दोबारा शोरूम पर पहुंचीं देवरानी-जेठानी को काउंटर पर बैठी सेल्स गर्ल ने पहचान लिया था। एक साल पुरानी सीसीटीवी फुटेज से उनकी तस्दीक भी की गई थी। दोनों महिलाओं को सीओ प्रथम ने शोरूम में पहुंचकर पकड़ा था। पकड़ी गईं महिलाएं उमा उर्फ गुड्डी पत्नी राजेंद्र तिवारी और सरिता पत्नी सोनू तिवारी निवासी हरदोई सहित दिवाकर तिवारी हैं।
देवरानी-जेठानी सराफ की दुकान पर शादी के बहाने जेवर देखती थीं। उनकी कोशिश अधिक से अधिक जेवर काउंटर पर देखने की रहती थी। एक महिला सराफ का ध्यान भटकाती थी। इसी बीच दूसरी महिला जेवर चोरी कर लेती थी। विभिन्न जिलों में चोरी के बाद महिलाएं ट्रेन में बैठकर हरदोई लौट जाती थीं, इसलिए पकड़ी नहीं जा रही थीं।
विज्ञापन
क्राइम रिकार्ड
-फरीदपुर में एक सराफ की दुकान से सोने की चेन चुराई
-सहारनपुर में एक सराफ की दुकान से पायल चुराई
-लखनऊ में कुर्सी रोड पर पायल
-लखनऊ मेें पालीटेक्निक गेट के पास दुकान से चेन और तीन जोड़ी पायल चोरी
-शाहजहांपुर में स्टेशन रोड से दुकान से एक जोड़ टॉप्स, सहित तीन जगह चोरियां
-सीतापुर में सराफ की दुकान से सोने की चेन और पायल चुराई थी।
सुधीर है गिरोह का सरगना
क्राइम ब्रांच के अनुसार दोनों महिलाओं को पहले बालमऊ कछौना (हरदोई) से पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जेल भेजा था। दोनों महिलाएं चार महीने पहले ही छूटकर आई थीं। महिलाओं ने े सुधीर को गिरोह का सरगना स्वीकार किया है। पुलिस को अब उसकी तलाश है।