{"_id":"79f254134c393835942be190f4f2bbb5","slug":"these-audio-bomb-also-fragmented-inspector-and-two-constables-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये आडियो बम भी फूटा, दरोगा और सिपाही दोनों सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये आडियो बम भी फूटा, दरोगा और सिपाही दोनों सस्पेंड
बरेली
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गोकशी को लेकर फोन पर गाली-गलौज करने की ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी आरके भारद्वाज ने दुनका चौकी इंचार्ज अनवर खलील और सिपाही भारत सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच एसपी देहात यमुना प्रसाद को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होनी है।
दुनका चौकी इंचार्ज और उसी चौकी का सिपाही गालियों की बौछार के बीच एक दूसरे से निपटने की चुनौती दे रहे हैं। गोकशी मामले में एक समुदाय को दोषी बताने पर उखड़े दुनका चौकी प्रभारी अनवर खलील और सिपाही भारत सिंह यादव की फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होकर अफसरों तक पहुंचा था। शुक्रवार देर रात को ही सीओ ने एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी थी। एसएसपी ने दोनों को ही प्राथमिक तौर पर दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट आने के बाद दोनों के खिलाफ और भी विभागीय कार्रवाई होगी।
उप निरीक्षक और सिपाही की बातचीत
-17 फरवरी बुधवार रात लगभग नौ बजे की रिकार्डिंग है। दुनका चौकी प्रभारी अनवर खलील नई चौकी से पुरानी चौकी में बैठे सिपाही भारत सिंह यादव को फोन पर हड़काना शुरू कर दिया। गोकशी को लेकर कहासुनी होने पर कहा कि सिपटिये हो, औकात में रहो ज्यादा यादवगर्दी न दिखाओ। अनवर खलील सिपाही भारत सिंह यादव से पशु तस्करों से न उलझने की हिदायत देते सुनाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि बंजारा समुदाय के करीब पचास लोग उनसे शिकायत करने आए हैं। वे गालियां देते हुए सिपाही को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। सिपाही भारत सिंह ने पहले तो चौकी इंचार्ज को समझाने की कोशिश की। यह भी कहा कि काल रिकार्ड हो रही है एसएसपी को सुना दूंगा। दरोगा जब गालियां देते हुए खुद सिपाही को मारने की बात कहने लगे तो सिपाही भी आपा खो बैठा। दरोगा ने कहा-जिसे चाहो सुनाओ, देखें कौन क्या करेगा।