फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man boarded the train from the uproar of many trains Rukin

मालगाड़ी पर चढ़े युवक के हंगामे से कई ट्रेनें रुकीं

Mon, 04 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The young man boarded the train from the uproar of many trains Rukin
ट्रेन की छत पर पागल युवक
बरेली जंक्शन पर आई एक मालगाड़ी की छत पर बैठकर युवक ने खूब हंगामा किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने उसे नीचे उतारने के काफी जतन किए, लेकिन वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे जबरन उतारा। वह आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रेन का संचालन बाधित करने के आरोप में उसका चालान करके सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। जीआरपी का कहना है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक, युवक संभल जिले के घुरैटा गांव का निवासी निजामुद्दीन है। वह शाहजहांपुर से ही मालगाड़ी की छत पर सवार हो गया था। कभी खड़ा होकर बेवजह गालियां बकने लगता तो कभी बैठकर हंगामा करता। ट्रेन जैसे ही चनेहटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, वहां के रेलवे स्टाफ ने उसको देख लिया और इसकी सूचना जीआरपी तथा आरपीएफ को दी। लगभग एक बजे जैसे ही मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो के रास्ते जंक्शन के पास पहुंची, जीआरपी ने उसको प्लेटफार्म पर आने से पहले ही रुकवा लिया। चूंकि ऊपर बिजली की लाइन गुजरती है इसलिए उसके छत पर खड़े होने से लाइन से टकरा जाने का डर था और बारिश भी हो रही थी, ऐसे में जीआरपी और आरपीएफ के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस को देखकर युवक कूदकर आत्महत्या करने की बात कहने लगा। इंस्पेक्टर जीआरपी सुनील दत्त तथा आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर उसको जितना समझाबुझाकर नीचे उतरने का अनुरोध करते, वह उतना ही धमकाने लगता। उसको पैसा देने का भी लालच दिया गया लेकिन वह फिर भी नहीं उतरा। इस नौटंकी के चलते करीब आधा घंटे तक मालगाड़ी रुकी रही। इस रूट पर आ रहीं बाकी कई गाड़ियों को भी रोकना पड़ा। बाद में जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौका पाकर छत पर चढ़ गए और उसको दबोच लिया। उतारकर जीआरपी थाने ले आए। इसे बाद ही मालगाड़ी को आगे बढ़ाकर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed