फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man beaten to gamblers, Hungama

जुआरियों ने युवक को पीटा, हंगामा

Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई और हर महीने आने वाली मोटी रकम के लालच में जुए के अड्डे बंद नहीं हुए तो यह जुआ किसी दिन बवाल करा देगा। थाना बारादरी के सिकलापुर में मुर्गा वाली गली में जुआरियों के अल्ताफ  की पिटाई करने से हंगामा खड़ा हो गया। खुराफातियों ने मामले को गरमाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस समय से पहुंच गई।
विज्ञापन

मोहल्ले के ही श्याम और अमर अल्ताफ के घर के पीछे जुआ खेल रहे थे। अल्ताफ ने विरोध किया तो दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। वह भागकर घर पहुंचा तो दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों पक्षों के लोगों के आमने सामने आने की खबर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस पहुंची तो सड़क पर पत्थर भी पड़े थे। एक पक्ष ने पथराव करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने अल्ताफ का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। घटना की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बारादरी थाना प्रभारी प्रेमपाल वार्ष्णेय ने बताया कि जुआरियों से मामूली विवाद हो गया था। कोई खास बात नहीं है। 
विज्ञापन


जुआरियों ने थाना जला दिया था 
-पिछले साल दिवाली के दिन जुआरियों के नकटिया नदी में डूबकर मरने से गुस्साई भीड़ ने कैंट थाना फूंक दिया था, लेकिन कार्रवाई करने में पुलिस ने कंजूसी कर ली। बारादरी के गंगापुर में काली का जुआघर, किला में शाकिर और नन्हें के जुए के अड्डा चल रहा है। हिस्ट्रीशीटर चिरकुंडा भी जुए के कई अड्डे पुलिस के संरक्षण में चला रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। किसी दिन इन जुआ घरों में बड़ा बवाल हो सकता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed