फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The woman fell in love with the mother at the age of Facebook

फेसबुक पर मां की उम्र की महिला से प्यार हो गया

Mon, 18 Jan 2016 01:47 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बिहारीपुर के सोलह साल के छात्र को फेसबुक पर मां की उम्र की शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। रविवार को लड़के की मां ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन मामला बिना कार्रवाई के ही फिलहाल रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

बिहारीपुर की शादीशुदा 33 वर्षीय महिला पिछले छह महीने से एक सोलह साल के एक छात्र की दोस्त है। दोनों दोस्ती होने के बाद रोजाना फेसबुक पर बात करने लगे। यह बातचीत इतनी बढ़ गई कि महिला ने छात्र से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। कुछ दिनों तक तो छात्र ने महिला से बात नहीं की। बाद में फिर से दोनों चेटिंग के जरिए बात करने लगे। यह बात छात्र की मां को पता लग गई तो उसने महिला को समझाने की कोशिश की। लड़के की मां के जरिए यह बात महिला के पति तक भी पहुंच गई। महिला को हड़काने के साथ उसने लड़के को धमकाना शुरू कर दिया। रविवार को लड़के की मां ने कोतवाली आकर अपनी समस्या बताई। कोतवाली के मुंशी ने उनकी बात सुनकर समझाया और घर वापस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा का कहना है कि मामला मेरी जानकारी में नहीं आया है। हालांकि थाने के मुंशी का कहना है कि कोई खास बात नहीं थी। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।  
विज्ञापन


इंजीनियर ने पत्नी से की हाथापाई
फेसबुक पर भी बदनाम करने की कोशिश
बरेली। कचहरी में तारीख पर आई पत्नी हरियाणा के इंजीनियर ने हाथापाई कर दी और कार में खींचकर डालने की कोशिश की। इसे लेकर कचहरी परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति उसे फेसबुक पर भी बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। सीओ सिटी मुकुल द्विवेदी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में तैनात लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की बेटी गुंजन की हरियाणा के पल्लव जिले के  चिरावटा गांव के गौरव गौतम के साथ हुई थी। उस समय गुंजन के पिता बरेली में तैनात थे। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने गुंजन को परेशान रखना शुरू कर दिया था। गुंजन को कई साल पहले गौरव ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने अपने ननद और पति आदि के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। शनिवार को वह तारीख पर कचहरी आई थी। इस दौरान उसके पति और देवरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसे खींचकर कार में डालने की कोशिश की। विरोध करने पर वह छोड़कर चले गए। गुंजन का आरोप है कि गौरव उस पर तमाम आरोप लगा रहा है। वह किसी भी हाल में उससे तलाक लेना चाहता है, लेकिन वह उसका पीछा आसानी ने नहीं छोड़ेगी। आरोपी के सजा दिलाकर ही रहूंगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed