फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The truck was carrying onions in wine Haryana

प्याज के ट्रक में ले जा रहा था हरियाणा की शराब

Mon, 18 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से कई राज्यों तक हो रही शराब तस्करी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हाईवे पर ट्रक में शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शराब पेटियों को प्याज के नीचे छिपा कर ले जाया जा रहा था। यह खेप लखनऊ के विनोद कुमार के पास जा रही थी। विनोद सफेदपोशों की सरपरस्ती में शराब का धंधा करता है। पुलिस ने ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर हरियाणा के तीन भाइयों समेत पांच तस्करों के नाम खोल दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आरके भारद्वाज ने पुलिस लाइंस में पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे एसओ मीरगंज सतेंद्र कुमार यादव, सिपाही अवधेश कुमार, सतीश कुमार, जय गोविंद सिंह, आसिम और वीरेश यादव हाइवे पर लभारी चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रामपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक को रोका गया तो उसमें ऊपर प्याज लदा था। प्याज के नीचे हरियाणा से तस्करी करके लाई गई शराब थी। पुलिस ने ट्रक चला रहे हरियाणा के फतेहाबाद जिले के थाना भुना के जांडली गांव के सुरेश सिंह को पकड़ लिया। ट्रक थाने ले जाने के बाद गिनती कराई तो उसमें ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 9624 पीस बरामद हुए। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि यह शराब तीन भाइयों कुलदीप, गुरुप्रीत और दलजीत निवासी रैन खेड़ी, थाना भुना, फतेहाबाद हरियाणा की है। तीनों भाइयों के काले कारोबार में हरियाणा के ही जींद जिले के थाना जुलाना के गड्डाहारी गांव का रहने वाला रोहताश भी पार्टनर है। वह शराब को लखनऊ के थाना अलीगंज इलाके में 60 फूटा रोड त्रिवेणी नगर में रहने वाले विनोद कुमार के पास ले जा रहा था। सुरेश के मुताबिक इससे पहले भी वह कई बार हरियाणा की शराब यूपी, बिहार और गुजरात तक पहुंचा चुका है। बरामद हुई शराब की कीमत करीब बीस लाख बताई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हरियाणा से तस्करी करके लाई गई शराब कई प्रदेशों में जा रही है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। लखनऊ और गुड़गांव दो टीमों को भेजा गया है।  
विज्ञापन

ये हुई बरामदगी
39 पेटी क्वार्टर: 45-45 पीस 
85 पेटी क्वार्टर : 48-48 पीस
33 पेटी हाफ : 24-24 पीस (21 पीस खुले)
 23 पेटी बोतल : 12-12 पीस 
हरियाणा से गुजरात तक फैला है जाल
हरियाणा की शराब की तस्करी के मास्टर माइंड विनोद कुमार की लखनऊ में नेताओं के बीच अच्छी पैंठ हैं। पुलिस विनोद का नेटवर्क खंगालने की तैयारी क र रही है। सुरेश के मोबाइल की कॉल डिटेल से शराब की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होेने की उम्मीद है। पुलिस को हरियाणा के कुलदीप और उसके भाइयों की कॉल डिटेल से भी कई लोगों के नाम मिलने की उम्मीद है। एसएसपी ने बताया कि शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कच्ची शराब बेचने वालों को भी चिह्नित करके कार्रवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed