फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The thieves broke the locks of the shop near the police booth

पुलिस बूथ के पास चोरों ने दुकान के ताले तोड़े

Wed, 28 Sep 2016 01:11 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 28 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
The thieves broke the locks of the shop near the police booth
चाोरी
पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार रात पुलिस सहायता केंद्र के पास एक दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों का माल उड़ा ले गए। इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह कारोबारी दुकान खोलने पहुंचे। इसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

किला थाने की सराय पुलिस चौकी कहने को मोहल्ले में स्थित है। पुलिस ने सहायता केंद्र के नाम पर अस्थाई चौकी हाइवे किनारे दूल्हा मियां की मजार के पास बना रखी हैं। सुभाषनगर के करगैना निवासी महेश कुमार की किला में दूल्हा मियां की मजार के पास फोटो स्टूडियो की दुकान है। सोमवार रात उनकी दुकान के ताले तोड़कर चोर कैमरा, इंवर्टर और बैटरा समेत हजारों का सामान ले गए। मंगलवार सुबह महेश दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर दंग रह गए। इसकी चर्चा फैली तो आसपास के लोग जमा हो गए। सराय चौकी पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस सहायता केंद्र के पास चोरी होने से इलाके के लोग हैरान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed