फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The story turned out to be false finance company official home robbery

फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के घर डकैती की कहानी झूठी निकली

Wed, 24 Feb 2016 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास मोहल्ला बाग बृगटान निवासी फाइनेंस कंपनी के अधिकारी की पत्नी ने फेसबुक फ्रेंड के झांसे में आकर खुद ही चार लाख रुपये की लूट का ड्रामा किया था। पुलिस ने अब तक महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाग बृगटान निवासी फाइनेंस कंपनी के अधिकारी प्रभाकर मिश्रा की पत्नी गरिमा मिश्रा ने 17 फरवरी की रात लूटपाट की सूचना देकर पुलिस को हैरानी में डाल दिया था। गरिमा के पति रूद्रपुर (उत्तराखंड) में नौकरी करते हैं। वह घटना के दिन रूद्रपुर में ही थे। गरिमा के ससुर भी उस रात बेटे के पास गए हुए थे। पहले दिन से पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने घटना को लेकर तमाम सवाल खड़े कर दिए थे। गरिमा ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के दिन देर शाम को उनके बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर आई थी। उसके पीछे से बदमाश उसके घर में आकर छुप गए थे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटना को संदिग्ध बताया था। पुलिस ने मामले की छानबीन करनी शुरू की तो पता लगा कि गरिमा की फेसबुक पर यूके के ठग ने दोस्ती कर ली थी। वह उससे चैटिंग करता था। दोस्त ने गरिमा को कीमती गिफ्ट आइटम ज्वैलरी, बीस लाख रुपये की करेंसी भेजने की बात कही थी। गरिमा को उसने समझा दिया कि गिफ्ट आइटम और ज्वैलरी लेने के लिए आपको सिक्योरिटी मनी के तौर पर 2,20,000 लाख रुपये जमा करने होंगे। पति और ससुर से छुपाने के बाद गरिमा ने कई बार में यह रकम फोन पर बात करने वाले युवक के खाते में जमा कर दिए। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि  गरिमा ने अपना जेवर आरपी ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखकर 50 हजार रुपये ले लिए थे। गरिमा ने 28 जनवरी को कुछ जेवर रस्तोगी ज्वैलर्स कटरा चांद खां की दुकान पर भी गिरवी रखे थे। रकम जमा करने के बाद भी गरिमा को गिफ्ट आइटम नहीं मिला तो वह परेशान हो गई। गरिमा ने शाहजहांपुर में रहने वाले जीजा को यह बात बताई। इसके बाद उसने दो लाख रुपये उधार लेकर अपने गिरवी रखे जेवर छुड़ा लिए। ससुर रामकिशोर मिश्रा जैसे ही बेटे के पास रूद्रपुर गए। उसने अपने ही घर में लूट का ड्रामा रचकर पति को फोन कर दिया। छानबीन के दौरान गरिमा का राज खुला को उसके घर हुई लूट की वारदात झूठी निकली। गरिमा के जेवर टैडीवियर के पीछे रखे मिल गए। एसपी सिटी ने बताया कि गरिमा के खिलाफ धारा 128 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम ने किया खुलासा
सुधीर पाल धामा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली, चौकी इंचार्ज कुतुबखाना संजय राय, सिपाही योगेश,  अरुण कुमार खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed