{"_id":"6ad0e7db87dcfc405c06ccde","slug":"three-trucks-collide-while-trying-to-save-cattle-two-drivers-injured-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106602-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोवंश को बचाने में तीन ट्रकों की भिड़ंत, दो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोवंश को बचाने में तीन ट्रकों की भिड़ंत, दो चालक घायल
विज्ञापन
- हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे के सकौती स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल के सामने बुधवार रात अचानक सड़क पर आए गोवंश को बचाने के प्रयास में तीन ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में दो ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। इनमें एक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पहुंचाया और क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात कुसुम पब्लिक स्कूल के सामने हाईवे पर अचानक एक गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहा मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी जुबैर का ट्रक आगे रुके ट्रक में घुस गया। टक्कर के बाद बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सादिक नगर निवासी नसीम का ट्रक भी जुबैर के ट्रक से टकरा गया।
हादसे में जुबैर और नसीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जुबैर की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। सीओ ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -