फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The story of brothers businessman robbed of Milak was inflated

मिलक के व्यापारी बंधुओं से लूट की कहानी फर्जी निकली

Mon, 18 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के मिलक के व्यापारी बंधुओं की लूट की कहानी फर्जी निकली। अब तक की छानबीन में पता लगा है कि आईपीएल सट्टे में मोटी रकम हारने पर हाईवे पर दोनों भाईयों ने भाखड़ा पुल के पास शनिवार दोपहर 11 लाख की कथित लूट का ड्रामा रचा था। उन्हें अपने चाचा को भी बंटवारा होते वक्त तय हुए 14 लाख रुपये देने थे। पैट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज ने उनकी कहानी को पूरी तरह से फर्जी साबित कर दिया।  
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर सवा बजे को मिलक के  घी-चीनी के थोक कारोबारी सगे भाई अमित गुप्ता उर्फ सोनू और करन गुप्ता नेे मीरगंज में भाखड़ा पुल के पास लूट की झूठी कहानी की स्क्रिप्ट लिखी थी। उनका कहना था कि बाइक सवार दो सशस्त्र लुटेरे उनके मारपीट करके 11 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने मामला व्यापारियों से जुड़ा होने की वजह से आनन-फानन में मुकदमा भी लिख लिया था। दिनदहाड़े हाईवे पर लूट की इस सनसनीखेज वारदात की कहानी सुनकर जिले के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था। एसपी देहात ने खुद घटना का खुलासा करने की कमान संभाली। मौके का मुआयना करने के बाद व्यापारी बंधुओं से बात करने पर मालूम हुआ कि उन्होंने रास्ते में एक पंप के तेल लिया था। पंप के सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर देखी गई तो पता लगा कि दोनों भाईयों के पास कोई बैग था नहीं। जबकि एफआईआर में उन्होंने बैग का जिक्र किया था। रविवार की शाम के वक्त एसपी देहात यमुना प्रसाद मीरगंज पहुंचे और सीओ, एसओ के साथ व्यापारी बंधुओं को भी थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की तो उन्हें पसीना छूट गया। हालांकि घटना के खुलासे को लेकर वह कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुए। इतना जरूर कहा कि हम खुलासे के बेहद करीब है। उधर, पुलिस सूत्र का दावा है कि लूट हुई ही नहीं थी। कर्जदारों से बचने के लिए व्यापारी बंधुओं ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। शरीर पर चोट के निशान भी पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही बनाए थे। पेट्रोल पंप का सीसीटीवी कैमरा इस बात का गवाह है कि दोनों भाई घर से बैग लेकर निकले ही नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed