फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The school has become a bone of contention in the toilet Swastika

स्कूल के शौचालय में स्वास्तिक बन गया झगड़े की जड़

Sun, 11 Sep 2016 01:31 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 11 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
The school has become a bone of contention in the toilet Swastika
सक्‍ॅल्‍
नरायण नगला के प्राइमरी स्कूल के शौचालय में स्वास्तिक चिह्न के टाइल्स झगड़े की जड़ बन गया। डेढ़ साल पहले बने इस शौचालय की याद कुछ अभिभावकों अब आई तो वे शिकायत लेकर स्कूल पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख हेडमास्टर के पति ने टाइल्स तोड़ दी। इस पर वे फिर भड़क गए। प्रधान के पति भी स्कूल पहुंच गए। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। अभिभावकों ने स्कूल में मजहबी प्रार्थना कराए जाने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

शनिवार को अभिभावक पहुंचे तो विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरायन दास गंगवार और अन्य कार्यकर्ता भी हंगामा करने लगे। हेड मास्टर इरम जैदी के पति और इसी स्कूल में तैनात शिक्षक मुस्तफा ईंट लेकर टाइल्स तोड़ने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें रोका तो धक्कामुक्की हो गई। ग्रामीणों का कहना था अफसरों के आने से पहले वह ऐसा नहीं कर सकते। प्रधान के पति हनीफ सैफी ने शिक्षक से जवाब तलब किया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि टाइल्स काफी पहले लगाई गई हैं। टाइल्स मिस्त्री खरीद कर लाया था। दूसरे स्कूल के एनपीआरसी सुरेश झा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया गया इसके बाद एनपीआरसी अनवार अहमद कादरी को बुलवाया गया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूलो में होने वाली प्रार्थना के बजाय यहां पर तैनात सटाफ मजहबी प्रार्थना करवा रहा है। इसे लेकर उनकी विहिप कार्यकर्ताओं से कहासुनी भी हो गई। विहिप के परमानंद गंगवार, हिमांशु गंगवार, देवी दास गंगवार, धीरज भोले, विक्की गंगवार, मदन कश्यप ने एसडीएम से इस मामले की शिकायत की है।  विहिप के विभाग मंत्री डॉ. नरेंद्र गंगवार ने कहा कि जानबूझकर धार्मिक भावना को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन




अगर ऐसा किया गया है तो गलत है। इस मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस तरह की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ऐश्वर्य लक्ष्मी,  बीएसए 

ग्रामीणों ने जब मुझे टाइल्स दिखाई थी। यह गलत है। इस तरह की चूक नहीं की जानी चाहिए थी। ग्रामीणों का गुस्सा लाजमी है।
- हनीफ सैफी प्रधान पति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed