फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The roofs will be a frontline state Kanvdion

छतों से होगी कांवड़ियों की निगहबानी

Sat, 13 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 13 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के लिहाज से सावन का अंतिम सोमवार पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा। इसकी तैयारी पहले से कर ली है। शहर को चार जोन और 25 सेक्टर में बांटा गया है। जोन प्रभारी सीओ और एसआई सेक्टर प्रभारी होंगे। शहर के प्रमुख शिवालय अलखनाथ मंदिर, टीबरीनाथ, धोपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपति नाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ मंदिर, उनके आसपास और कांवड़ियों की खुफिया निगहबानी की जाएगी। 
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को शहर में नौ बड़े जुलूस होंगे, जो सातों शिवालयों की परिक्रमा करेंगे। कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ होगी। इसको ध्यान में रखते हुए सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। रविवार से ही सभी जोन और सेक्टर प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। हर थाने में दो-दो अतिरिक्त मोबाइल टीमें रहेंगे। 40 चीता मोबाइल होंगी। क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों पर थाना प्रभारी खुद निगरानी रखेंगे। एक कंपनी आरआरएफ, तीन कंपनी पीएसी, 70 इंस्पेक्टर और दरोगा, 500 सिपाही और पांच सौ होमगार्ड बाहर से बुलाए गए हैं। सातों शिवालय, उनके आसपास, कांवड़ियों के मुख्य रास्तों और संवेदनशील इलाकों में घरों की छतों पर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे, जिनके पास शस्त्रों के अलावा वीडियो कैमरा होगा। इससे लोगों की गतिविधियों को कैद किया जा सकेगा। धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे भी रहेंगे। कुछ पब्लिक के लोगों को भी अलर्ट किया गया है, जो जरूरत पर अपने कैमरे या मोबाइल से वीडियो बनाएंगे।
विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों के संदिग्ध लोगों का चिह्नीकरण कर लिया गया है। उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में लगाया गया है, जो धार्मिक स्थलों के आसपास और कांवड़ियों के साथ रहेंगे। पुलिस मित्र और सिविल डिफेंस वाले भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए की गई है। मंदिरों में श्रद्धालु आराम से जलाभिषेक और दर्शन करें। पुलिस सभी का सहयोग करेगी। मगर किसी की शरारत बर्दास्त नहीं की जाएगी। - समीर सौरभ, एसपी सिटी    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed