फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The procession returned bride, the groom arrived lockup

दुल्हन ने लौटाई बारात, दूल्हा पहुंचा हवालात 

Tue, 21 Feb 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 21 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
The procession returned bride, the groom arrived lockup
The procession returned bride, the groom arrived lockup - फोटो : बरेली, अमर उजाला
दहेज लोभी ससुराल वालों की घुड़की और ससुर के दारू पीकर हंगामा करने से परेशान होकर मंडप में बैठी दुल्हन का पारा चढ़ा तो शादी से इनकार कर दिया। इससे शादी समारोह में हंगामा हो गया। घराती और बराती आमने-सामने आ गए। पुलिस  बुला ली गई। समझाने मनाने का दौर चला मगर दुल्हन ने एक नहीं सुनी। नतीजतन बारात लौटा दी गई। पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। वहां भी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। मंगलवार को दोनों पक्षों को फिर थाने बुलाया गया है। 
विज्ञापन

 हाफिजगंज के सिथरा गांव के पूरन लाल की बेटी प्रीति का रिश्ता पीलीभीत के मोहल्ला छतरी चैरहा निवासी प्रेम चंद्र के बेटे महेश से तय हुआ था। रविवार शाम बारात आई थी। बारातियों का खाना पीना हो गया था। इस बीच बैंड के किराये को लेकर लड़की वाले और लड़के पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि लड़के के पिता ने दारू पीकर हंगामा कर दिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जैसे तैसे मामला शांत किया गया। इसके बाद डाला की रस्म शुरू हुई तो लड़की के घर वालों ने घटिया कपड़े लाने और जेवर न लाने का आरोप लगा दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि लड़के वालों ने दहेज न दिए जाने की बात कह दी। मंडप में बैठी दुल्हन पहले तो चुपचाप सब सुनती रही मगर अचानक उसका धैर्य जवाब दे गया। उसने खड़े होकर कह दिया कि उसे यह शादी नहीं करनी है। जब अभी यह हाल है, शादी के बाद तो उसका जीना ही मुश्किल हो जाएगा। वह दहेज लोभियों से शादी बिलकुल नहीं कर सकती। मैं गरीब घर से हूं। पिता ने सामर्थ्य के अनुसार बहुत खर्च किया है। दुल्हन के तेवर देख सब हैरान रह गए। मनाने की कोशिश हुईं मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद फिर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। इस बीच किसी ने पुलिस बुला ली। पुलिस दूल्हे को उठाकर ले आई।
विज्ञापन

पूरनलाल ने पुलिस को बताया कि रिश्ता एक लाख में तय हुआ था। उसने टीका में 15 हजार रुपये खर्च किए थे। इसके बाद लड़के पक्ष ने बाइक की डिमांड कर दी। रिश्तेदारों से कर्ज लेकर बाइक और घरेलू सामान लेकर लगुन दिया। इसके बाद भी लगातार मांग की जा रही थी। बारात द्वार पर आई तो बैंड बाजे के नौ हजार रुपये भी उन्हीं से मांगे गए। इस पर भी कहासुनी हुई थी मगर उन्होंने इज्जत के खातिर बैंड वालों को पेमेंट भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़के के पिता प्रेमचंद्र ने शराब पीकर उनकी पत्नी रामप्यारी से अभद्रता भी की। सोमवार को दूल्हे के पिता और माता तहरीर लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने समझौते का आदेश दिया लेकिन लड़की ने शादी से फिर इनकार कर दिया। लड़की पक्ष अपना सामान वापस लेने पर अड़ा रहा। हालांकि दूल्हे महेश ने दहेज की मांग से इनकार किया है। उसका कहना था कि बारात में शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed