फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pretext of marrying the rape of two years

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया रेप

Wed, 14 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 14 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
शादी के झांसे में एक युवती ने परिवार के कहने से शादी नहीं।  आरोपी  युवक उसके साथ दो साल तक  रेप करता रहा।  अब युवक शादी करने से मना कर रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती बारादरी इलाके की रहने वाली है। युवती के मुताबिक करीब दो साल पहले वह एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करती थी। तभी उसकी मुलाकात कैंट इलाके के बारीनगला गांव निवासी अजय पटेल से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी संबंध हो गए। युवती का आरोप है कि अजय ने शादी  का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। उसके मना करने के बावजूद कई बार रेप किया। कई बार मारपीट भी की। इस बीच युवती की शादी तय हो गई, लेकिन अजय के कहने पर युवती ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। चार अगस्त को अजय हरिद्वार जाने के बहाने युवती को रेलवे स्टेशन ले गया। इसका पता लगने पर अजय के घर वाले स्टेशन पहुंच गए। उसी दिन से अजय शादी करने को मना कर रहा है। युवती ने इसकी शिकायत एसपी सिटी समीर सौरभ से की। उनके निर्देश पर मंगलवार को आरोपी अजय पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed