फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The plot to spoil the atmosphere by hanging from a trunk on the tree

पेड़ पर फंदे से लंगूर लटकाकर माहौल बिगाड़ने की साजिश 

Wed, 09 Aug 2017 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 09 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली।
सावन का महीना खत्म होने के बाद भी खुराफाती बाज नहीं आ रहे हैं। कैंट क्षेत्र के क्यारा गांव में लंगूर बंदर का शव मंगलवार दोपहर के समय पेड़ पर फांसी से लटका दिया। राहगीरों ने लंगूर का शव देखकर गांव में खबर दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। लंगूर को पेड़ पर फांसी लगाने को लेकर लोगों ने आस्था से जोड़कर देखा और थोड़ी देर में पेड़ के नीचे पूजा की सामग्री इकट्ठी कर दी गई। पेड़ के पास लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कैंट और बिथरीचैनपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। लंगूर का शव पेड़ से उतारकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। चौकीदार की तरफ से तहरीर लेकर पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

लंगूर को लटकाने की जांच शुरू 
पीएफए संस्था से सतीश यादव ने बताया कि गांव से लंगूर की हत्या की सूचना मिलने के बाद मेनका गांधी को खबर दी गई। जिसके बाद कैंट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। पहले भी कैंट थानाक्षेत्र में पशुओं के साथ क्रूरता के मामले सामने आ चुके हैं। कैंट थाने के वरिष्ट उप निरीक्षक विजय राज ने बताया कि यह हरकत किसी खुराफाती ने की है। गांव के लोगों ने तीन लंगूर बंदर देखे थे। यह पेड़ पर उछलकूद करते देखे गए। इसके बाद एक लंगूर पेड़ से रस्सी के फंदे से कैसे लटक गया, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed