फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The killing of the young man in Bareilly Shahabad

बरेली के युवक की शाहबाद में हत्या

Fri, 27 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 27 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
बरेली/शाहाबाद (हरदोई)। शाहबाद क्षेत्र में बरेली के युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या करने के बाद शव बबुराई मार्ग किनारे फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने युवक के चेहरे को धारदार हथियार से बुरी तरह से काट दिया था। उसकी जेब में बस का टिकट और बरेली के एक बैंक में पैसा जमा करने की रसीद मिली है। जिससे उसकी शिनाख्त हुई। 
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बबुराई गांव में सड़क किनारे बृहस्पतिवार सुबह करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। युवक के शरीर पर हल्के कलर की चौखाना शर्ट व पटरे का अंडरवियर था और पैंट गायब थी। पुलिस को घटनास्थल से 25 मई की शाम पांच बजे का शाहजहांपुर से हरदोई तक का रोडवेज टिकट और बरेली जिले के नवाबगंज स्थित ओरियंटल बैंक की शाखा में जमा की गई 500 रुपये की रसीद मिली है। बैंक रसीद पर जमा करने वाले का नाम नंदराम अंकित है। हत्यारों ने हाथ, पैर काटने के बाद चेहरे को धारदार हथियारों से गोद दिया है। माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के  लिए चेहरे को छत विक्षत किया गया। एसपी उमेश कुमार सिंह एवं एएसपी पश्चिम नित्यानंद राय भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की पुष्टि होती है। हत्यारों ने शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को धारदार हथियारों से गोदा है। घटनास्थल से मिले प्रपत्रों के आधार पर शिनाख्त के लिए पुलिस टीम बरेली रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed