फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The kid's body lying in a sack after 24 hours of abduction

अपहरण के 24 घंटे बाद बोरे में बंद पड़ी मिला बच्चे का शव

Tue, 19 Dec 2017 01:16 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 19 Dec 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
The kid's body lying in a sack after 24 hours of abduction
माोहम्‍ममद अयान
 जगतपुर इलाके में मोहन तालाब के पास रहने वाले राजमिस्त्री रईस मियां के 11 वर्षीय बेटे मोहम्मद अयान का रविवार दोपहर घर के पास से अपहरण कर लिया गया। सोमवार शाम चार बजे रईस के घर 10 लाख की फिरौती का पत्र पहुंचा। इसके दो घंटे बाद ही डोहरा मोड़ के पास बोरे में बंद अयान की लाश मिली। उसे हाथ-पैर बांधकर बोरे में बंद किया गया था। गले में रस्सी बंधी थी। पुलिस के मुताबिक, अयान की गला घोंटकर हत्या की गई है। घरवालों ने वारदात में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

मोहन तालाब के पास रहने वाले रईस मियां राजमिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी आसमां के अलावा छह बच्चों में 11 साल का अयान सबसे छोटा था। रईस के चार छोटे भाइयों में नाजिम पानी की टंकी के पास रहते हैं, जबकि बाकी तीन भाई फईम, अनवर और शब्बू अपने परिवारों के संग रईस के साथ ही रहते हैं। आसमां के मुताबिक रविवार दोपहर 2:30 बजे वह अयान के साथ बाजार गई थीं। लौटते वक्त घर के पास फर्नीचर की एक दुकान पर अयान लकड़ी का खिलौना लेने की जिद करने लगा। इस पर वह अयान को दुकान पर छोड़कर घर आ गईं, लेकिन अयान देर शाम तक घर नहीं लौटा। आसपास खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो बारादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। 
विज्ञापन


चार बजे घर पहुंची फिरौती की चिट्ठी 
सोमवार शाम चार बजे रईस को घर के दरवाजे पर एक पत्र पड़ा मिला। इसमें अयान के  चाचा अनवर को धमकी देते हुए लिखा था- ‘तुम्हारे भतीजे को जिंदा छोड़ने की कीमत दस लाख है।’ चिट्ठी मिलने के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया। उन्हें उसी वक्त अनहोनी की आशंका सताने लगी। घरवालों ने ने तुरंत ही थाना बारादरी पुलिस को फिरौती का लेटर मिलने की जानकारी दी। पुलिस फिरौती के पत्र की छानबीन कर पाती उससे पहले ही शाम करीब छह बजे यूपी-100 पुलिस को डोहरा मोड़ के पास बच्चे की लाश मिलने की सूचना मिल गई। रईस ने परिवार के साथ डोहरा मोड़ पहुंचकर बच्चे की अपने बेटेे अयान के रूप में शिनाख्त की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रईस का परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं लगती। 10 लाख रुपये की फिरौती का लेटर पुलिस को गुमराह करने के लिए लिखा गया होगा। घरवाले नजदीकी रिश्तेदारों पर ही शक जता रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। 
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed