{"_id":"5727b2404f1c1b8f6d5cd24a","slug":"the-house-of-50-million-brick-kiln-business-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा कारोबारी के घर 50 लाख का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठा कारोबारी के घर 50 लाख का डाका
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 03 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
घायल व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने ईंट भट्ठा कारोबारी के घर रविवार रात को धावा बोलकर नकदी, जेवर समेत करीब 50 लाख रुपये का माल असलहों के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर डकैतों ने गृहस्वामी पर हमला करके सिर फोड़ दिया। पत्नी और छोटे बेटे की भी पिटाई की। शोरशराबा होने पर फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। घायल भट्ठा स्वामी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अफसरों ने भी मौके का मुआयना किया। बदमाशों के बारे में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
कस्बे में बरेली बस अड्डा रामलीला गेट के सामने ईंट भट्ठा कारोबारी 55 वर्षीय मोहन स्वरूप गुप्ता की कोठी है। कस्बे में उनकी सरकारी राशन दुकान भी है। उनका बड़ा बेटा बंटी और छोटा बेटा अंकित भट्ठों पर बैठते हैं जबकि मझला बेटा बाबू गुप्ता वोडाफोन और लावा मोबाइल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है। रविवार की रात को ईंट भट्ठा स्वामी, उनकी 50 वर्षीय पत्नी पुष्पादेवी छोटा बेटा अंकित गुप्ता और उनकी पत्नी शशि गुप्ता नीचे सोए हुए थे। दूसरी मंजिल पर मझला बेटा बाबू गुप्ता उनकी पत्नी खुशबू गुप्ता, बड़ा बेेटा बंटी गुप्ता और साधना गुप्ता सोए थे।
रविवार को रात करीब ढाई बजे बजे आधा दर्जन से अधिक हथियार बंद कच्छाधारी बदमाशों ने भट्ठा कारोबारी के घर में धावा बोल दिया। डकैत मेनगेट से कूदकर अंदर पहुंचे और चैनल का ताला काटकर कोठी में घुस गए। चैनल में लगे दो तालों को डकैतों ने काटा। डकैतों ने सबसे पहले भट्ठा स्वामी के छोटे बेटे अंकित के कमरे की किवाड़ की जाली काटी और उसके कमरे में घुसते ही हमलावर हो गए। बेटे की चीख-पुकार सुनने के बाद भट्ठा स्वामी अंकित के कमरे की तरफ दौड़े तो डकैतों ने उनके सिर पर लोेहे की रॉड पर पीछे से हमला कर दिया। हमले से भट्ठा स्वामी का सिर फूट गया। सिर से खून बहने पर चक्कर खाकर गिरे भट्ठा स्वामी पर एक डकैत ने तमंचा तान दिया। इसके बाद उनकी लाठी-डंडों से बदमाशों ने पिटाई की। बचाने आईं पुष्पा देवी से बदमाशों ने पति को जान से मारने की धमकी देकर चाबी ले ली।
विज्ञापन
डकैतों की पिटाई से चीखपुकार मचने पर दूसरी मंजिल पर सो रहे ईंट भट्ठा स्वामी के दोनों बेटे जाग गए। बाबू गुप्ता ने मां को आवाज दी तो जवाब में इतना ही मिला कि बेटा डकैत घुस आए हैं। बाबू गुप्ता ने कमरा खोलकर बाहर निकलने की कोशिश की तो देखा उनकी जाली का दरवाजा बाहर से बंद था। यही हाल उनके बड़े भाई के कमरे का था। दोनों भाई जाली के दरवाजे तोड़कर बाहर आए दोनों भाइयों ने शोर मचाया तो एक डकैत ने फायर झोंक दिया। सीढ़ियों की मदद से दोनों भाई नीचे जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जीने का दरवाजा बंद था। बाबू गुप्ता और उसके भाई ने छत पर चढ़कर शोर मचाना शुरू किया। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह एसएसपी आरके भारद्वाज मौके पर पहुंच गए। दोपहर तीन बजे डीआईजी आशुतोष कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। डीआईजी ने बताया कि बदमाशों की तलाश को तीन टीमें बनाई हैं। एक टीम सर्विलांस पर काम करेगी। दूसरी पुराने गैंगों पर और तीसरी लोकल बदमाशों की तलाश करेगी। उन्होंने बताया कि घटना में लोकल बदमाशों के होने की संभावना है। सटीक मुखबिरी से डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है।
ये माल लूटा
-बंटी ने बताया कि कोयला लाने को ड्राफ्ट बनवाने के लिए उसके पिता के बैग में बीस लाख की नकदी रखी थी। उसके छोटे भाई ने अपनी दुकान से सात लाख रुपये रविवार की शाम को ही मां को दिए थे। यह रकम दुकान की बिक्री की थी। उसने भी पिता को 45 हजार रुपये दिये थे। यह सभी रकम उनके पिता के कमरे में ही रखी थी। कारोबारी की पत्नी पुष्पा के मुताबिक उनके व उनकी बहुओं का करीब 700 ग्राम सोनेे के जेवरात उन्हीं के कमरे में रखे हुए थे। डकैत सभी माल लूटकर ले गए।