{"_id":"582e0e0f4f1c1b57258fe1fc","slug":"the-first-video-then-himself-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले वीडियो बनाया फिर खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले वीडियो बनाया फिर खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 18 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
The first video, then himself shot dead
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 वर्षीय युवक ने खुदकुशी करने से पहले खुद की वीडियो क्लिपिंग बनाई और दोस्तों को भेज दी। जब तक दोस्त कुछ समझकर बचाने पहुंचते उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
बदायूं की दातागंज कोतवाली के कमा गांव के रहने वाले नत्थू सिंह चौहान के बेटे अमित कुमार चौहान, सुमित चौहान और अंकित चौहान ने थाना बारादरी के अशोक सम्राट नगर की गली नंबर दो में घर बना रखा है। सुमित चौहान डोहरा मोड़ पर स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर मिनी लोडर चलाता था। चार साल पहले उसने सुरेश शर्मा नगर की रहने वाली कीर्ति सिंह से प्रेम विवाह किया था। हालांकि परिवार वाले उसकी शादी से खुश नहीं थे।
वीडियो क्लिपिंग में सुमित ने आरोप लगाए हैं कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पत्नी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने सुमित से एक लाख रुपये उधार ले लिए थे। उसने अपनी उधारी के रुपये मांगे तो ससुराल वालों ने तंग करना शुरू कर दिया। पत्नी भी अपने परिवार वालों के पक्ष में थी। 11 नवंबर को सुमित काम पर गया था। इसबीच सुमित की पत्नी घर से जेवर आदि लेकर अपने भाई को बुलाकर मायके चली गई। तीन साल के बेटे कृश को घर में अकेला छोड़ गई। उसने कई बार उससे संपर्क करके बुलाने की कोशिश की लेकिन ससुराल आने के बजाय पत्नी और ससुराल वाले उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को छुट्टी की वजह से सुमित ससुराल से पत्नी को बुलाने पहुंच गया, लेकिन वह नहीं आई। वहां से घर आने के बाद करीब शाम साढ़े चार बजे उसने पहले ससुराल वालों के उत्पीड़न की वीडियो क्लिपिंग बनाकर अपने दोस्तों को भेज दी। इसके बाद कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दोस्त दौड़कर घर पहुंच भी नहीं पाए। सुमित के बड़े भाई अमित चौहान शाम करीब पांच बजे घर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी रिंकी सिंह से पूछा सुमित ने खाना खा लिया या नहीं, रिंकी सुमित को खाने के लिए बुलाने गईं तो दोनों तरफ से दरवाजा बंद था। कई बार आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पति को बताया। इस पर अमित ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सुमित की कनपटी पर गोली लगी थी और सांसें थम चुकी थीं। दीवान पर उसका शव पड़ा हुआ था। एक आंख भी बाहर आ गई थी। तमंचा दीवान के नीचे साइड में पड़ा था। आत्महत्या से पहले उसने अपने बेटे कृश को ताऊ के यहां खेलने भेज दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और क्लिपिंग के आधार पर अपनी जांच शुरू क दी है।