फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The elder of the disease Jump ahead of the train

बीमारी से परेशान अधेड़ ने  ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
The elder of the disease Jump ahead of the train
ट्रेन एक्सीडेंट - फोटो : ANI
बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने सिटी स्टेशन में ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है। परिवार के मुताबिक, मृतक  लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

किला के कन्हैया टोला के रहने वाले नंद किशोर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। पिछले कुछ सालों से वह बीमारी की वजह से बिस्तर पर पड़े रहते थे। उनके इलाज के लिए बेटे राकेश ने आठ महीने पहले घर बेचा था। इसके बाद वह सितारगंज में किराये पर रहने लगे थे। इलाज से नंद किशोर को फायदा नहीं हुआ। सोमवार सुबह नंद किशोर घर से यह कहकर निकले कि वह घर देखने के लिए जा रहे हैं। राकेश के मुताबिक, वह सिटी स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर खड़े होकर काफी देर तक ट्रेनों को जाते हुए देखते रहे। फिर एक ट्रेन के आगे अचानक कूद गए। उन्हें गंभीर चोट आई। जीआरपी पुलिस ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई। जीआरपी ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद उनके बेटे राकेश के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed