{"_id":"57a4e80e4f1c1bda762bc51b","slug":"the-death-of-the-young-man-climbed-on-the-train-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पर चढ़े युवक की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन पर चढ़े युवक की करंट से मौत
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन पर चढ़े एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने बिजली का तार पकड़ लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी शुक्रवार देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वायां चंदौसी चलने वाली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी थी। तभी करीब 25 वर्षीय युवक चुपके से ट्रेन के इंजन पर चढ़ गया। लोग देख पाते इससे पहले उसने ऊपर से गुजर रही बिजली का तार पकड़ लिया। इससे करंट लगने पर वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर गया। उसकी चीख सुनकर स्टेशन पर मौजूद लोग इकट्ठे हो गए। उसे बेसुध हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक विक्षिप्त था, जो स्टेशन पर इधर-उधर घूमता रहता था।
विज्ञापन