फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The death of the employee's current Sai Adwtaijr

सांई एडवटाईजर के कर्मचारी की करंट से मौत

Wed, 25 Jan 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 25 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
The death of the employee's current Sai Adwtaijr
The death of the employee's current Sai Adwtaijr - फोटो : बरेली, अमर उजाला
परसाखेड़ा में यूनीपोल पर विज्ञापन का बोर्ड लगाने के लिए चढ़े सांई एडवटाईजर के 30 वर्षीय कर्मचारी अशोक कुमार शर्मा की मौत हो गई। परिवार वाले पहले उसका शव लेकर थाने पहुंचे और मामले में मुक दमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी। इसके बाद शव आंचल कॉलोनी स्थित एडवटाईजर के घर के सामने लाकर रख दिया। अशोक के परिवार एंव साथी उसकी पत्नी और बच्चों की आर्थिक मदद करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एडवटाईजर घर में ताला लगाकर चले गए हैं।
विज्ञापन

थाना बारादरी इलाके की आंचल कॉलोनी निवासी विपिन अग्रवाल श्री सांई एडवटाईडर के नाम के विज्ञापन का काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर को उन्होंने जोगीनवादा के अशोक कुमार और करगैना के सुनील कुमार को परसाखेड़ा में यूनीपोल पर विज्ञापन बोर्ड(फिलैक्सी) लगाने के लिए भेजा था। इस दौरान पोल पर बोर्ड लगाते समय अशोक कुमार के सिर में हाईटेंशन करंट लगकर वह नीचे आ गिरा। अशोक को किसी तरह निजी अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके हाथ बुरी तरह से झुलसे हुए थे। घटना की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई विनोद कुमार बाहर नौकरी करते है। सूचना मिलने पर वह दौड़े चले आए। इसके बाद परिवार वाले अशोक के साथियों को लेकर शव के साथ सीबीगंज थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने फर्म के मालिक को मौत का जिम्मेदार बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। इसके बाद परिवार वालों ने शव को एडवटाईजर के घर के आगे रख दिया है। परिवार वालों ने मांग है कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला सीबीगंज का होने की वजह से लौट आई। सीबीगंज प्रभारी निरीक्षक निसार हुसैन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

       
कच्ची गृहस्थी टूट गई
अशोक की मौत के बाद उसकी पत्नी रीता शर्मा का बुरा हाल है। उसने पत्नी के अलावा अपने पीछे तीन मासूम बच्चे छोड़े हैं। अशोक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। साथियों में भी उसकी मौत के बाद फर्म मालिक के रवैये को लेक बेहद गुस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed