फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The brutal murder of a woman , threw the corpse into the pit

महिला की नृशंस हत्या, गड्ढे में फेंकी लाश

Wed, 29 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 29 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
The brutal murder of a woman , threw the corpse into the pit
शव ‌न‌िकालते लोग
थाना सिरौली इलाके के रामनगर किला परिक्षेत्र में 30 वर्षीय महिला की गला काटकर नृशंस हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव गड्ढे में फेंक दिया। महिला की लाश निर्वस्त्र अवस्था में औंधे मुंह पड़ी थी। उसका एक कान भी कटा हुआ था। घटनास्थल और लाश की हालत गैंगरेप की ओर भी इशारा कर रहे हैं। गड्ढे से थोड़ी दूर महिला के कपड़े और हत्या में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद हो गया है। 
विज्ञापन

एक खंडहर के पास पांच फिट गहरे गड्ढे में शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। पुलिस के अनुसार गड्ढे में जिस महिला का शव मिला है वह 30 साल की रही होगी। भीषण गर्मी की वजह से लाश में कीडे़ बजबजा रहे थे। पास में ही खून पड़ा हुआ था। झाड़ियों में महिला का आधा कटा कान और खून से सने कपड़े भी थे। इसके अलावा गड्ढे के पास धड़कन ब्रांड की शराब के तीन पउवे और दो गिलास भी पुलिस को मिल हैं। गड्ढे से करीब 10 मीटर दूरी पर खून से सना हंसिया पड़ा हुआ था। आशंका यह जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ गैंगरेप भी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश भी की गई, लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया। 
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिलने की सूचना पर आंवला और सिरौली दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। सीमा विवाद के चलते दोनों थाने की पुलिस पंचनामा भरने को तैयार नहीं थी। बाद में हल्का लेखपाल ने सीमांकन करने के बाद सिरौली का इलाका बताया। इसके बाद ही पंचनामा भरवाकर सिरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पुरानी है लाश
महिला के शव की हालात और मंसूरपुर डिस्टलरी के पउवे मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतका आसपास की न होकर बाहर की रहने वाली है। आशंका यह है कि कुछ युवक महिला को साथ लाए और बलात्कार के बाद हत्या करके शव को रामनगर किला खंडहर में फेंक गए। शव की हालत से वारदात 10-15 दिन पुरानी लग रही है।

रामनगर किला के खंडहर में मिला महिला का शव अर्धनग्न है। यह 10-15 दिन पुराना लग रहा है। इसलिए शव बुरी तरह से सड़ गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही उसकी मौत के बारे में पता लग पाएगा। महिला के शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है-यमुना प्रसाद, एसपी देहात  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed