फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thamakr swindled 34 thousand student paper

छात्र को कागज थमाकर ठग लिए 34 हजार

Thu, 30 Jun 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 30 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में ग्यारहवीं के छात्र को कागज की गड्डी थमाकर ठग 34 हजार रुपये की ठगी कर ले गए। यह रकम वह भाई के खाते में जमा करने के लिए आया था। बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में ठगों की तस्वीरें आ गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उनके बारे में ठोस जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बादशाह नगर में रहने वाला ग्याहरवीं का छात्र मनोज कुमार अपने बड़े भाई हलवाई गोपाल मौर्य के 34 हजार रुपये बैंक में जमा करने के लिए आया था। इस दौरान उसे दो युवक मिल गए। वह मनोज से कहने लगे कि उन्हें भी 90 हजार रुपये जमा करने हैं। पढ़े-लिखे नहीं है। हमारा बाउचर भर दो। तुम्हारे रुपये हम जमा कर देते हैं। उनमें से एक युवक ने कागजों की गड्डी मनोज की गोद में रखकर उसके रुपयों की गड्डी जमा करने के बहाने से उठा ली। मनोज बाउचर भरने में व्यस्त था, इस बीच दोनों युवक चुपके से बैंक से निकल गए। ठगी होने पर मनोज ने मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंने बैंक की फुटेज देखी। साथ ही पुलिस को बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि अमानत में खयानत का मामला दर्ज करने के बाद ठगों की तलाश की जा रही है। फुटेज की मदद से जल्द ही ठगों के पकड़ में आने की उम्मीद है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed