{"_id":"578d38724f1c1b566ec4b696","slug":"tenth-inter-student-and-the-student-left-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा और इंटर के छात्र ने घर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं की छात्रा और इंटर के छात्र ने घर छोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 19 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक और व्हाट्सएप से कई छात्र-छात्रा राह बहक जा रहे हैं। दसवीं की छात्रा व इंटर के छात्र में फेसबुक पर दोस्ती हुई, जो छह महीने में ही प्यार में बदल गई और अलग-अलग समुदाय होने के बावजूद दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं सोमवार को छात्रा अपना घर छोड़कर छात्र के साथ चली आई। यहां रोडवेज पर लड़की-लड़के को देख भीड़ जमा हो गई। इसका पता लगने पर पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाल ले गई। फोन पर दोनों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
आगरा के नाला नई बस्ती कटरा दाड़ीवान निवासी छात्र की उम्र करीब 16 साल है, जो आगरा के एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाली छात्रा की उम्र 14 साल है। वो भी वहीं के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती है। छात्र के पिता एक्सपोर्ट का काम करते हैं, जबकि छात्रा के पिता चाट की दुकान चलाते हैं। छात्र ने बताया कि उसकी करीब छह महीने पहले फेसबुक पर मैसेज के जरिए छात्रा से दोस्ती हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
सोमवार सुबह छात्र रोडवेज बस से हल्द्वानी जा पहुंचा। उसके फोन करने पर छात्रा भी रोडवेज पर पहुंच गई। वहां से दोनों रोडवेज बस में सवार होकर बरेली पहुंच गए। यहां दिन में इधर-उधर घूमते रहे और रात को आगरा जाने के लिए रोडवेज जा पहुंचे। जहां रात को दोनों बस के इंतजार में बैठे थे। लड़का-लड़की को संदिग्ध हालात में देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस दोनों को अपने साथ कोतवाली ले गई। जहां कोतवाल सुधीर पाल धामा ने दोनों से पूछताछ की। फिर फोन पर उनके परिवार वालों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
हो सकती थी बड़ी वारदात
अकेले लड़के के साथ लड़की को देख उन्हें 10-15 मनचलों युवकों ने घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवाओं का इरादा छात्र-छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने का था। मगर इससे पहले पुलिस पहुंच गई, जिससे घटना बच गई।