{"_id":"591763d44f1c1b1522852d39","slug":"tenth-children-married-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के बच्चों ने स्कूल में कर ली शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं के बच्चों ने स्कूल में कर ली शादी
बरेली।
Updated Sun, 14 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tenth children married in school
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
घटना आपको जरूर चौंका देगी, जिस उम्र में बच्चों को शादी जैसे रिश्ते की समझ तक नहीं हो पाती उस उम्र में इन बच्चों ने शादी कर ली। कोई बाधा न बनें इसके लिए उन्होंने स्थान चुना अपना स्कूल। रीति रिवाज से सारी रस्में भी कीं। अग्नि के सात फेरे लिए और मांग में सिंदूर भरा और गले में मंगलसूत्र भी पहनाया। साथी बच्चों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी सूचना शिक्षकों को दी। तब पूरा मामला खुला तो जानकर सब हैरान रहे गए। दसवीं क्लास के लड़का लड़की एक दूसरे के प्रेम में इतना खो चुके थे कि उन्होंनेे शादी ही कर ली। स्कूल प्रशासन ने माता पिता को बुलाकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया। शनिवार को भी उनको वार्ता के लिए बुलाया गया।
घटना शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में शुक्रवार की है। जानकारी के मुताबिक छात्र और छात्रा दोनों नौंवी से इस बार दसवीं में आए हैं। छात्र स्कूल में प्री-फेक्ट है, इसमें चुने गए छात्र स्कूल के सबसे होनहार माने जाते हैं और व्यवस्थाएं बनाने में इनका काफी सहयोग लिया जाता है। शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे से पहले ही दोनों स्कूल पहुंच गए। अपने साथ मोमबत्ती, सिंदूर, मंगलसूत्र भी लेकर गए ताकि रीजि रिवाज से शादी कर सकें। बताया जाता है कि इन दोनों के साथ इनके एक दो दोस्त भी थे। स्कूल के खेल मैदान के पास मोमबत्ती जलाई और सात फेरे भी ले लिए। स्कूल के बच्चों ने जब इन दोनों को इस हाल में देखा तो इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। शिक्षकों ने तुरंत ही बच्चों को पकड़ लिया और प्रिंसिपल के पास लाए। घर वालों को फोन किया गया। कुछ देर बाद ही दोनों बच्चों के माता पिता स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल ने उनको पूरी घटना की जानकारी दी। बच्चों को सौंप दिया। शनिवार को भी घर वालों को प्रिंसिपल ने बुलाया था। प्रिंसिपल ने काफी देर उनसे बात की।