{"_id":"57702e6b4f1c1b8e1279aa65","slug":"teenager-raised-by-the-way-left-on-noise","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को रास्ते से उठाया, शोर मचाने पर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को रास्ते से उठाया, शोर मचाने पर छोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
शौच को जा रही एक किशोरी को दबंगों ने रास्ते से उठा लिया। शोर मचाने पर उसके बचाव को लोगों को आता देख दबंग किशोरी को छोड़कर भाग निकले।
थाना क्षेत्र के गांव टांडा मजरा परोथी निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार दोपहर में शौच को जा रही थी। तभी गांव के दो युवकों ने उसे गलत नीयत से घेर लिया और उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। किशोरी ने शोर मचाया तो दबंग उसे छोड़कर भाग निकले। किशोरी के घरवाले जब इसकी शिकायत करने के लिए युवकाें के घर गए तो उनकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस आरोपियों से समझौता करने का दबाव बना रही है। इसकी शिकायत उसने एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।