फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tech University campus student group hit, blew Belts

विवि कैंपस में टकराए बीटेक के छात्र गुट, बेल्टें चलीं

Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tech University campus student group hit, blew Belts
Tech University campus student group hit, blew Belts - फोटो : बरेली, अमर उजाला
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एबीपीवी की ओर से आयोजित प्रदर्शन ने सोमवार को बीटेक फर्स्ट इयर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के बीच आपस में विवाद करा दिया। प्रदर्शन में शामिल हुए छात्र लौटते वक्त धरने में शामिल न होने वाले छात्रों से भिड़ गए। विश्वविद्यालय कैंपस में मल्टीपरपज हाल के सामने दोनों छात्र गुटों में जमकर बेल्टें चलीं। लात-घूंसे ही नहीं, डंडे-पत्थर भी चले। इसमें दो छात्रों के काफी चोट आई। इनमें से एक का हाथ टूट गया है। उसके प्लास्टर चढ़ाया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। मारपीट करने वाले छात्र न्यू ब्वायज हॉस्टल में रहते हैं। सोमवार शाम को वार्डेन डॉ. विजय बहादुर यादव की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने हॉस्टल जाकर मारपीट करने वाले छात्रों से पूछताछ की। बीटेक की फीस वृद्धि और कुछ अन्य समस्याओं के विरोध में एबीवीपी ने बिना पूर्व सूचना के सोमवार को दोपहर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। इसमें छात्र नेताओं ने बीटेक के सारे छात्रों को बुलाया था। प्रदर्शन के बाद लौटते छात्रों ने जो छात्र प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए थे उनसे भिड़ गए। दोनों गुटों में मारपीट से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बीटेक फर्स्टइयर के शुभम और शिवम को चोटें लगीं। दोनों को पीलीभीत बाईपास के ही एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि कार्रवाई के डर से आपस में मारपीट करने वाले छात्र मुंह नहीं खोल रहे हैं। कुछ शिक्षकों ने पूछताछ की तो वह गिरकर चोट लगने की बहानेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


मारपीट का यह मामला बेहद गंभीर है। इस मामले की जांच शुरू कराई है। जांच होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-प्रो. बीआर कुकरेती, चीफ प्राक्टर

आपस में मारपीट करने वाले कुछ छात्रों से पूछताछ की है। अभी कुछ और छात्रों के बयान लेने हैं। इसके बाद जांच पूरी होगी। रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजय बहादुर यादव, वार्डेन, न्यू ब्वायज हॉस्टल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed