{"_id":"7fe69bbf27dbe7f6cbce3c30d4d77233","slug":"taylor-s-wife-with-three-innocent-children-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलर की पत्नी तीन मासूम बच्चों के साथ गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलर की पत्नी तीन मासूम बच्चों के साथ गायब
बरेली
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थाना बारादरी में एजाज नगर गौटिया के टेलर अफसर हुसैन की पत्नी तीन मासूम बच्चों के साथ गायब हो गई। टेलर की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामला निपटा दिया है, लेकिन महिला और बच्चों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
प्रभारी निरीक्षक बारादरी को दी तहरीर में अफसर हुसैन ने बताया कि उसकी तीस वर्षीय पत्नी अफसाना सात साल के बेटे साहिल तीन वर्षीय समर और छह साल की बेटी अमरीन को लेकर चार फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने मायके को चली थी। अफसाना का मायका आंवला के बजरिया अंसारी चौक, आंवला में है। शाम को जानकारी करने पर उसके पत्नी और बच्चे आंवला नहीं पहुंचे। वह अफसाना की बहन के घर संभल में भी उसकी तलाश करने के लिए गया था, लेकिन वहां भी नहीं मिली। पीड़ित टेलर ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
लांड्री व्यापारी अचानक लापता
बरेली। थाना बारादरी के मॉडल टॉउन निवासी करीब 52 वर्षीय लांड्री व्यापारी प्रवीण माथुर घर से अचानक लापता हो गए। उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। पत्नी ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पत्नी गीता माथुर ने बताया कि उनके पति प्रवीण माथुर पांच फरवरी को दोपहर तीन बजे घर से निकले थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे हैं। पत्नी ने बताया कि कारोबार में मंदी आने के बाद से वह परेशान रहते थे। काफी समझाने के बाद भी वह समझने को तैयार नहीं हुए। पुलिस ने प्रवीण कुमार के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर तलाश शुरू कर दी है।